Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : आज और कल में वकीलों ने 55 बिजली के नए कनेक्शन लिए, विभाग को 2 लाख 80 हजार रूपए का राजस्व मिला।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : आज अदालत में बिजली विभाग द्वारा न्यू कनेक्टशन देने हेतु एक शिविर लगाया हुआ हैं, आज -कल बिजली विभाग द्वारा वकीलों को कुल 55  नए कनेक्शन दिए गए हैं, इसमें से  बिजली विभाग को करीब दो लाख 80 हजार रूपए का राजस्व मिला हैं, विभाग के कार्यकारी अभियंता श्यामवीर सैनी की मानें, तो आगे भी विभाग में राजस्व की बढ़ोतरी और भी संभव हैं।
          बिजली विजिलेंस के डीएसपी जितेश मल्होत्रा का कहना हैं कि आज उनके साथ बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता श्यामवीर सैनी व एसडीओ रणवीर सिंह जिला अदालत परिसर में बिजली विभाग द्वारा लगाए गए शिविर में उपस्थित थे। उनका कहना हैं कि लगाए गए शिविर में कल और आज में कुल 55 वकीलों को चेम्बर में नए कनेक्शन लगाने हेतु दिए गए हैं और उनसे प्रति कनेक्शन 5400 रूपए के हिसाब लिए गए हैं, उनकी मानें तो अभी तक विभाग में करीब 2 लाख 80 हजार रूपए की राजस्व की बढ़ोतरी हुई हैं और यह राजस्व की आगे और बढ़ोतरी हो सकती हैं, उनका कहना हैं कि 100 के आस -पास वकीलों को नए कनेक्शन लेने हेतु फॉर्म भी दिए गए हैं। सवाल के जवाव में उनका कहना हैं कि अदालत में वकीलों के कुल 700 चेम्बर हैं, जिसमें सिर्फ 159 पुराने कनेक्शन लगे हुए हैं,जिसमें  से 541 चेमबरों में अभी भी कनेक्शन नहीं लिए गए थे, उनका कहना हैं कि वकीलों के पास कामकाज की बयस्ता काफी ज्यादा होती हैं और उनके लिए मीटर लगवाने का काम उनके रूटीन से बिल्कुल अलग हैं, इस वजह से जायदात्तर वकीलों ने अपने चेमबरों में बिजली के मीटर नहीं लगवा सकें, इस वजह से बिजली विभाग ने उनकी सहूलियत के लिए विशेष शिविर लगाएं हैं, जिसमें वकील द्वारा नए कनेक्शन लेने में काफी रूचि दिखा रहे हैं।

 

Related posts

आईएएस अधिकारी धीरेंद्र खड़गटा को अतिरिक्त जिम्मेदारी,फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड का मुख्य सीईओ का अतिरिक्त कार्यभार

Ajit Sinha

फरीदाबाद: 39वें सूरजकुंड मेले में मेघालय और उत्तर प्रदेश होंगे थीम स्टेट, मिस्र पार्टनर कंट्री : पार्थ गुप्ता

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सीएटीसी-147 कैंप में डीएवी शताब्दी महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स का शानदार प्रदर्शन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x