Athrav – Online News Portal
मध्य प्रदेश विशेष

प्रवासी मजदूरों से भरे ट्रक -बस में जबरदस्त टक्कर में ८ मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, लगभग 50 मजदूर घायल हो गए

मध्य प्रदेश के गुना में बुधवार देर रात 60 से अधिक मजदूरों की बस का एक्सीडेंट हो गया. इस हादसे में 8 मजदूरों की मौत हो गई है. पुलिस के मुताबिक, बुधवार देर रात गुना के कैंट थानाक्षेत्र में मजदूरों की बस और ट्रक में टक्कर हो गई. इस हादसे में 8 मजदूरों की मौके पर मौत गई है, जब कि 50 से अधिक घायल हो गए. घायलों का स्थानीय जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है.
यह सभी मजदूर महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश जा रहे थे.गुना पुलिस का कहना है कि बस और ट्रक में यात्री सवार थे. यह सभी लोग कोरोना के कारण अपने घर जा रहे थे. देर रात 2-3 बजे बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई. इस दौरान 8 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग घायल हो गए. घटना स्थल से ट्रक का ड्राइवर फरार हो गया है. अब उसकी तलाश की जा रही है.सभी शवों को जिले की सरकारी अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया हैं जहां पर उनकी पोस्ट मार्टम की तैयारी पुलिस कर रहीं हैं। 

Related posts

फरीदाबाद कोर्ट ने 4 वकीलों को धारा 307 के मामले में 6 साल की सजा और धारा 506 में 6 महीने की सजा सुनाई हैं, देखिए वीडियो ।

Ajit Sinha

खुदाई दौरान निकली चार फीट ऊंची और छह सौ किलोग्राम वजनी जैन तीर्थकार पार्श्वनाथ की मूर्ति

Ajit Sinha

नवोदय विद्यालयों के पूर्व छात्रों की संस्था ‘नवोदियन’ ने शहीद मनिन्दर सिंह के परिवार की सहायता हेतु व्हासप्प ग्रुप के जरिए जुटाए 6 लाख।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!