Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद जिले में 4 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत,55 नए मरीजों के साथ अब ये संख्या 1050 तक पहुंची।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: फरीदाबाद जिले में आज 55 नए कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ अब  मरीजों की संख्या 1050 हो गई हैं। कल बुधवार को भी मरीजों की संख्या कुल 55 बढे थे। इसके साथ ही कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 995 हो गई थी। अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1050 हो गई हैं। आज चार कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई। इसके साथ मरने वालों की संख्या अब 21 हो गई हैं। 

उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डा. रामभगत ने बताया कि जिला में अब तक 15960 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 5805 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 10134लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 14910 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 16286 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 14085 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 1151 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 1050 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 404 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा 305 पॉजिटिव मरीजों को घर पर आइसोलेट किया गया है। इसी प्रकार ठीक होने के बाद 320 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक 21 मरीजों की मौत हो चुकी है जिसमें कोरोना के साथ-साथ अन्य विभिन्न बीमारियां भी कारण रही।

Related posts

सीएम मनोहर लाल ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की अंतिम एवं फाईनल निपटान (एलएफएसएस) योजना लॉन्च की।

Ajit Sinha

सीएम मनोहर लाल ने आज हरसैक द्वारा 11 जिलों में स्थापित जी.आई.एस. लैब का किया लोकार्पण

Ajit Sinha

फरीदाबाद:वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के संबंध में पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह की नागरिकों से अपील-जाने क्या हैं

Ajit Sinha
error: Content is protected !!