Athrav – Online News Portal
स्वास्थ्य हरियाणा

कोरोना पॉजिटिव गर्भवती महिला की हुई नागरिक अस्पताल पलवल में सफल डिलीवरी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल: स्वास्थ्य विभाग कोरोना के मरीजों का ईलाज तो कर ही रहा है साथ ही मरीजों के प्रति जिम्मेदारियां भी निभा रहा है। इसी जिम्मेदारी को निभाते हुए नागरिक अस्पताल पलवल के चिकित्सक व स्टाफ ने एक कोरोना पॉजीटिव महिला की सफलतम डिलीवरी करवाई। जहां आज कोरोना महामारी के दौरान निजी अस्पताल सामान्य मरीज का ईलाज करने से भी कतरा रहे हैं,

वही सरकारी अस्पताल का स्टॉफ कोरोना पॉजीटिव का पता होने के बावजूद भी पीछे नहीं हटा और अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए महिला की सफल डिलीवरी करवाने में सफल रहे। इस समय महिला व बच्चा दोनों ही पूर्णतया स्वस्थ हैं और दोनों की रिपोर्ट अब नेगेटिव आ चुकी है। इस बात के लिए सिविल सर्जन डा. ब्रह्मïदीप सिंह ने मां और बच्चे दोनों को बधाई दी तथा साथ ही डिलीवरी करवाने वाले चिकित्सक व अन्य स्टाफ के कार्य की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान चाहे जैसी भी परिस्थिति आए हमें अपने कर्तव्य को हर हाल में निभाना है।
 

Related posts

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने आज चार कार्यकारी अभियंताओं के तुरंत प्रभाव से तबादले किए हैं-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

पलवल:अस्पतालों को 31 मार्च से पहले बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट नियम-2016 के तहत बोर्ड से ऑथराईजेशन प्राप्त करना होता है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:रिश्वतखोरी के मामले में ईएसआई होशियार सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 2 लाख रुपये लेते रंगे हाथों पकड़ा था एसीबी ने

Ajit Sinha
error: Content is protected !!