Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

एक करोड़ रूपए के चोरी के सोने के साथ 3 लोग अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: थाना नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की पुलिस ने आज शिवगंगा एक्सप्रेस से सोने से भरे बैग को चोरी करने वाले तीन आरोपितों को अरेस्ट किए हैं, अरेस्ट किए गए आरोपितों के नाम मुकेश यादव उम्र 21 साल,निवासी जिला आजमगढ़, उत्तरप्रदेश, कमलेश सिंह,उम्र साल 55, निवासी जिला आजमगढ़, उत्तरप्रदेश व रमेश, उम्र 34 साल, निवासी आजमगढ़, उत्तरप्रदेश हैं। इन आरोपित कब्जे से 756 ग्राम व 108 पिघले हुए सोना पुलिस ने बरामद किए।
पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक गत 21 अगस्त -2022 को वाराणसी (यूपी) निवासी दिलीप सिंह ने बताया कि वह वाराणसी में अपनी खुद की ज्वैलरी शॉप चलाते हैं। वह दिल्ली में अपनी बहन को देखने आया था और उसने कूचा महाजनी, चांदनी चौक,दिल्ली से 2400 या 2500 ग्राम सोने के आभूषण खरीदे। वह वाराणसी की यात्रा के लिए शिव गंगा एक्सप्रेस में सवार होने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे।

उन्होंने एसी कम्पार्टमेंट में सीट लेकर अपना बैग रख लिया। 15/20 मिनट के बाद वह शौचालय के लिए गया, जब वह लौटा तो एक बुजुर्ग ने उसे बताया कि किसी ने उसका काला रंग का बैग ले लिया है, जो सीट के नीचे था। उसने उक्त अज्ञात व्यक्ति की तलाश की लेकिन नहीं मिला। दिलीप सिंह के बयान पर, एफआईआर संख्या- 75/2022 , भारतीय दंड संहिता की धारा 379 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

Related posts

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने 13 देशों के राजनयिकों के साथ संवाद किया।

Ajit Sinha

राष्ट्रीय स्तर का बॉक्सर एंव कुख्यात हासिम बाबा एंव काला जठेड़ी गैंग व लौरेंस बिश्नोई गिरोह के सक्रिय शार्प शूटर पकड़ा गया।

Ajit Sinha

सेना में भर्ती के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का सरगना समेत दो अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x