Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

व्यापारी को बलात्कार के झूठे केस में फंसा कर 20 लाख मांगने वाली पीड़िता सहित 3 लोग अरेस्ट 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया हैं जो अपने हुस्न की जाल में फंसा कर व्यापारियों से लाखों रुपए की वसूली करते थे। इसी क्रम में दिल्ली पुलिस ने आज दो लेडीज सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया हैं। आरोपित महिला ने थाना कृष्णा नगर में एक व्यापारी के खिलाफ बलात्कार सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था अब उल्टा खुद नकली बहन व एक अन्य शख्स के साथ गिरफ्तार हो गई हैं। इन सभी आरोपितों ने दिल्ली में कई लोगों से अवैध वसूली की हैं। 
पुलिस के मुताबिक थाना कृष्णा नगर में आज एक लड़की प्रिया की शिकायत पर एक व्यापारी के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मुकदमे के आरोपित व्यापारी को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने इस केस की गंभीरता से जांच की तो पीड़ित की ब्यान में कोई सच्चाई नजर नहीं आ रही थी । उसके साथ एक लड़की और थी जिसको पीड़ित लड़की ने अपना बहन बताया था जब और गहनता से जांच की गई तो जांच अधिकारी को पता चला की पीड़ित लड़की प्रिया का अपना कोई भाई बहन नहीं हैं। इसके बाद साथ आई लड़की से गहनता से पूछताछ की गई तो उसने कबूल किया की उन लोगों ने एक व्यापारी निवासी शांति महोल्ला, दिल्ली को फंसाने की साजिश रची थी। उन लोगों ने गिरफ्तार व्यापारी के बेटे से केस खत्म करने के एवज में 20 लाख रूपए की मांग की थी। जब पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली तो उसने इन आरोपितों को रंगे हाथों पकड़वाने के लिए एक योजना बनाई , योजना के तहत जैसे ही व्यापारी के बेटे ने नंबरिंग की गई एक लाख रूपए पीड़ित लड़की सौपा तो पहले से घात लगाए पुलिस ने पीड़ित व उसकी नकली बहन और  अफरोज निवासी बलबीर नगर चौक, रोहताश नगर, दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता नौकरी लेने के बहाने व्यापारी से मिलने गई थी और वहां उस व्यापारी से जबरन चिपट गई। गिरफ्तार किए गए आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि दिल्ली के अलग -अलग इलाकों में इस तरह से कई व्यापारियों से उन लोगों ने अवैध वसूली की हैं।  

Related posts

दिल्ली की महिलाएं क्यों प्यार करती है आम आदमी पार्टी से, CM ने FICCI की महिलाओं से पूछा

Ajit Sinha

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने आज आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए क्या कहा, सुने लाइव वीडियो में 

Ajit Sinha

एक्सएलआरआई, जमशेदपुर और दिल्ली पुलिस के बीच एमओयू साइन किया गया है, में सर्वे और फ्यूचर एक्शन प्लान शामिल है।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!