Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पैसे के विवाद को लेकर आरएलडी नेता के घर फायरिंग, आरोपित हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी- वीडियो देखें। 



अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा के थाना सेक्टर 20 इलाके के निठारी गांव में देर रात एक स्थानीय आरएलडी नेता के घर पर कई राउंड फायरिंग.पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है.सोमेंद्र अवाना और अमित अवाना, सगे भाई हैं, इंटरनेट सेवा और केबल नेटवर्क का कारोबार करते हैं। उनका इंटरनेट केबल संजय अवाना के घर के पास से गया है, जिसका कनेक्शन संजय ने भी लिया हुआ था।अमित संजय अवाना के घर पर केबल ठीक करने और बकाया बिल के पैसे मांगने गया था, जिस पर विवाद हो गया।विवाद के बाद संजय अवाना, अमित अवाना के घर पहुंचा और वहां कई राउंड हवाई फायरिंग कर दी।इस घटना में कोई हताहत या घायल नहीं हुआ, लेकिन फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी संजय अवाना को हिरासत में ले लिया है. नोएडा पुलिस की ओर से यह मामला पैसे के लेनदेन से जुड़ा विवाद बताया गया है, और जांच जारी है।

Related posts

तिहाड़ जेल में कुख्यात टिल्लू ताजपुरिया की हुई हत्या का बदला लेने के लिए नरेंद्र की हत्या की गई- पकड़े गए शूटर सहित 3 लोग।

Ajit Sinha

झूठी इज्जत के खातिर पिता ने अपने बेटे के साथ मिल कर बेटी की हत्या, सबूत मिटाने के लिए अंतिम संस्कार किया, पुलिस ने दोनों अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़,तीन बदमाशों के पैर में लगी गोली, 200 गोलियां,11 पिस्टल, बंदूक , कारतूस बरामद, देखिए वीडियो   

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x