Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

चलती गाडी की छत पर बैठकर बियर पीने व खिड़की खोलकर बाहर निकलने वाले 3 आरोपित गिरफ्तार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक कल सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई थी जिसमें गोल्फ कोर्स रोड पर चलती हुई सफेद रंग की एक गाड़ी (HR 72F 6692) में एक युवक गाड़ी की छत पर बैठकर बियर/शराब का सेवन कर रहा था तथा दूसरा युवक गाड़ी की खिड़की से बाहर लटक रहा था। इस सम्बन्ध में IPC व मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। उनका कहना हैं कि वीडियो में दिख रही गाड़ी की पहचान करके 2 आरोपित युवकों को कल सोमवार को व तीसरे युवक को आज गिरफ्तार कर लिया गया जिनकी पहचान दया चंद (उम्र 34 वर्ष), सूरज डागर (उम्र 32 वर्ष) नरबीर(उम्र 23 वर्ष), के रूप में हुई। इस गाड़ी को भी बरामद किया जा चुका है। मुकदमा अनुसन्धानाधीन है।

Related posts

दीपावली के दिन आगरा से आई सनसनीखेज मामले ने इंसानियतों को शर्मसार करने वाली हैं-1 महिला सहित 5 गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बिना जांच किए एक ही आईडी पर कमरा देने के जुर्म में ओयो होटल के मालिक व कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज।

Ajit Sinha

सामाजिक कार्यकर्ता देव कुमार और साथियों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x