Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव पंचकूला

पंचकूला ब्रेकिंग: भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार नगर निगम, गुरूग्राम के लिपिक लालचन्द के विरूद्ध जिला न्यायालय में किया चालान पेश।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पंचकूला: एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने नगर निगम गुरुग्राम के लिपिक को 15000 रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार करने के विरुद्ध चालान को जिला अदालत में पेश किया है। गिरफ्तार किए गए लिपिक का नाम लालचंद है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता धर्मनाथ पंडित निवासी गांव सिरहोल, जिला गुरूग्राम द्वारा एसीबी को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि लालचन्द, लिपिक,नगर निगम, गुरूग्राम उससे उसकी रेहड़ी का लाईसैंस का नवीनीकरण करने की एवज में 15,000/- रुपये बतौर रिश्वत की मांग रहा है।

दिनांक 28.11.2024 को एसीबी गुरूग्राम की टीम द्वारा शिकायतकर्ता धर्मनाथ से आरोपी लालचन्द, लिपिक द्वारा 15,000/- रुपये ली गई बतौर रिश्वत राशी सहित मौका पर रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था। जिस पर मुकदमा संख्या 30 दिनांक 28.11.2024 धारा 7 पी.सी. एक्ट 1988 के तहत थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम दर्ज किया गया था।

मुकदमा में तफ्तीश पूर्ण होने उपरांत उक्त आरोपी लालचंद, लिपिक, नगर निगम, गुरुग्राम के विरूद्ध दिनांक 24.01.2025 को धारा 7, 13(1)बी सहपठित 13(2) पी.सी. एक्ट 1988 के तहत ए.सी.बी. गुरूग्राम द्वारा चालान (चार्जशीट) न्यायालय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, गुरुग्राम में दिया गया है। इस मामले में अब न्यायालय द्वारा आगामी तिथि 6 फरवरी, 2025 निर्धारित की गई है।

Related posts

गुरुग्राम जिला प्रशासन ने आज प्रवासी नागरिक जो अपने प्रदेश जाना चाहते हैं, के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने महज डेढ़ घंटे में किया अपहरण घटना का पर्दाफाश, 50 लाख की मांगी फिरौती 8 आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

चौकीदार के माध्यम से 1000 रुपये की रिश्वत लेते पटवारी अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x