Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

तलवार-गंडासों से जानलेवा हमला करने वाले 2 और फरार आरोपित गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपित सलाखों के पीछे।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला:पंचकूला पुलिस ने गांव बिल्ला में ढाबा संचालक व उसके परिवार पर हुए जानलेवा हमले के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए फरार चल रहे दो और आरोपितों  को गिरफ्तार कर लिया है। रामगढ़ पुलिस चौकी इंचार्ज तजिन्द्र पाल सिंह की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 2 मार्च को गुरविन्द्र सिंह उर्फ गोलू तथा गुरप्रीत सिंह उर्फ गुरिया को काबू किया। दोनों आरोपितों  को आज अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिए हैं। इस कार्रवाई के साथ ही इस मामले में अब तक कुल 7 आरोपितों  की गिरफ्तारी हो चुकी है।

यह मामला 5/6 सितंबर देर रात का है, जब पंचकूला के गांव बिल्ला के समीप एक ढाबे पर कार में सवार होकर आए कुछ बदमाशों ने ढाबा संचालक और उसके परिवार के सदस्यों पर तलवार, डंडों और गंडासों से जानलेवा हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाई थीं। घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस चौकी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों के बयान दर्ज कर थाना चंडीमंदिर में हत्या के प्रयास सहित विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने घटना के दिन ही त्वरित कार्रवाई करते हुए कृष्ण और गौरव को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद 11 सितंबर को विरेंद्र सिंह, नवनीत कुमार और विजय उर्फ शक्ति को गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपितों से वारदात में प्रयोग की गई तलवारें और डंडे बरामद कर उन्हें जेल भेज दिया गया था। अब फरार चल रहे दो अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद जांच अधिकारी एएसआई गुरमीत सिंह ने मामले में मजबूत साक्ष्य जुटा लिए हैं और आगे की जांच जारी है।

सभी आरोपितों  के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1), 115, 117(2), 118(1), 118(2), 190, 191(3), 351(2), 61(2) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने कहा कि पंचकूला पुलिस किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी, हिंसा या कानून हाथ में लेने की कोशिश को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और जो भी व्यक्ति शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करेगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हमारी टीमें लगातार सतर्क हैं और अपराधियों पर पैनी नजर रखे हुए हैं। किसी भी वारदात में शामिल व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। समाज में अमन-चैन बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए पंचकूला पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

Related posts

कानपुर में बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम पर की ताबड़ तोड़ फायरिंग, डीएसपी, सीओ सहित 8 शहीद हुए।

Ajit Sinha

संसद की सुरक्षा में हुई बहुत बड़ी चूक; आज संसद भवन में कूदे दो लड़के, सांसदों ने पकड़कर लड़कों की जमकर पिटाई -देखें वीडियो।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: संगठित अपराध और अपराधियों से सामूहिक रूप से निपटने के लिए एक संस्थागत तंत्र करेगी स्थापित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x