Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

एक थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर अजायब सिंह को एंटी करप्शन ब्यूरो ने आज 20000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज बुधवार को पुलिस विभाग के एक सब इंस्पेक्टर को 20000 रूपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों थाना नर्सिंग जिला करनाल से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित सब इंस्पेक्टर का नाम अजायब सिंह है। इस संबंध में मुकदमा 17 दिनांक 25.6.2025 धारा 7 पीसी एक्ट 1988 थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, करनाल में दर्ज किया गया है। कल वीरवार को आरोपित सब इंस्पेक्टर अजायब सिंह को एसीबी द्वारा न्यायालय करनाल में पेश किया जाएगा।

शिकायतकर्ता ने एसीबी करनाल को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। उसके द्वारा वर्ष 2019-2020 में पोल्ट्री फार्म चलाने का कार्य किया गया था तथा उसके द्वारा पोल्ट्री की फीड राजीव शाह निवासी न्यू शिवाजी काॅलोनी करनाल से खरीद की जाती थी। पोल्ट्री फीड खरीद के सम्बन्ध में राजीव उपरोक्त के साथ उसका पैसे लेन-देन का आपसी झगड़ा चल रहा है। जिस बारे राजीव द्वारा उसके विरूद्ध शिकायत थाना निसिंग जिला करनाल में दी गई है। शिकायत के सम्बन्ध वह सब इंस्पेक्टर अजायब सिंह जांच अधिकारी, थाना निसिंग से मिला तो उसने उसके विरूद्ध राजीव द्वारा दी गई शिकायत को रफा दफा करने की एवज में 40,000/-रूपये नकद रिश्वत की मांग की गई। उसके द्वारा बार-बार रिश्वत राशि को कम करने के अनुरोध पर अब आरोपित द्वारा 20,000/-रूपये बतौर रिश्वत उससे लेने बारे सहमति दी है।

Related posts

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से एक आईएएस अधिकारी के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha

प्रदेश के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में 400 चिकित्सकों को नियमित डॉक्टर्स की भर्ती, इंटरव्यू की व्यवस्था की गई: अनिल विज 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की टीम ने आज अवैध रूप से चलाए जा रहे चार पैथ लैब में की छापेमारी की कार्रवाई -केस दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x