Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद पुलिस के 18 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त, पुलिस आयुक्त कार्यालय में विदाई समारोह का किया गया आयोजन।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:आज फरीदाबाद पुलिस परिवार के 18 सदस्यों का विदाई समारोह का आयोजन पुलिस आयुक्त कार्यालय सेक्टर 21C में किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय अभिषेक जोरवाल, भलाई निरीक्षक सहित पुलिस आयुक्त कार्यालय के अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस प्रवक्ता ने आज बताते हुए कहा कि पुलिस आयुक्त कार्यालय के सभागार में फरीदाबाद पुलिस विभाग में सेवा देने वाले इंस्पेक्टर दलबीर सिंह, शिव चरण, जगदीश, रणवीर, जगबीर, देवेंद्र, विनोद, वीरेंद्र, मो. उमर सहायक सब इंस्पेक्टर नरेंद्र, जयवीर ESI शिशपाल, विक्रम, ईश्वर सिंह, पारस राम व EHC धर्मेंद्र, रती खान व राजेश की सेवानिवृति पर विदाई पार्टी आयोजित की गई।

अभिषेक जोरवाल, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय ने कहा कि पुलिसकर्मियों ने अपना सारा जीवन देश सेवा को समर्पित कर दिया। पुलिस विभाग में कार्यरत रहकर पुलिस कार्यों में अपना विशेष योगदान दिया और समाज सेवा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इनकी कड़ी मेहनत और तपस्या के लिए इनका धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी रिटायर्ड पुलिसकर्मी पुलिस परिवार का हिस्सा रहेंगे और यदि भविष्य में उन्हें किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता है तो बेझिझक अपने पुलिस परिवार से संपर्क कर सकते हैं। पुलिस विभाग उनकी सहायता के लिए हमेशा तैयार रहेगा। सहायक पुलिस आयुक्त ने सभी सदस्यों को भेंट स्वरूप उपहार देकर उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए उन्हें सम्मान पूर्वक विदाई दी।
 

Related posts

साइबर हरियाणा ने फर्जी ऐप्स और आपत्तिजनक कंटेंट पर सख्त कार्रवाई के लिए शुरू किया विशेष अभियान डीजीपी

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: एंटी करप्शन ब्यूरो टीम ने आज नंबरदार के बेटे को धोखाधड़ी के एक मामले में किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

डार्क वेब से विदेशी ड्रग्स मंगाकर कॉलेजों में सप्लाई करने वाले गैंग के सरगना पकड़ा गया ,फरीदाबाद से बीसीए की पढाई की।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x