Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद शिक्षा

फरीदाबाद:जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में एचआर कॉन्क्लेव का आयोजन।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:विद्यार्थियों में रोजगार एवं कौशल के बीच के अंतर को दूर करने के उद्देश्य से जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय,वाईएमसीए, फरीदाबाद के रोजगार एवं प्रशिक्षण कार्यालय द्वारा एक दिवसीय एचआर कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों के एचआर विशेषज्ञों ने भाग लेकर उद्योग की वर्तमान आवश्यकताओं, उभरते रुझानों और रोजगार के बदलते परिदृश्य पर अपने विचार साझा किए। कॉन्क्लेव में सोनी इंडिया प्रा. लि. की सुश्री खुशबू शर्मा, एबीबी के सुजीत गोसाईं, सोना कॉमस्टार के  अमीन राव, कैडेंस डिज़ाइन सिस्टम्स के महेश चंद्र तथा सेलेबल टेक्नोलॉजीज के चंदन सिंह सहित प्रमुख उद्योग विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को उद्योग जगत की अपेक्षाओं से अवगत कराया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी प्रो. राजेश कुमार आहूजा के स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट कार्यालय द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी। डीन (अकादमिक) प्रो. अतुल मिश्रा ने अपने संबोधन में ऐसे आयोजनों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ये कार्यक्रम विद्यार्थियों को उद्योग के अनुरूप कौशल विकसित करने में सहायक सिद्ध होते हैं।

आयोजन के अंतर्गत इंडस्ट्री–अकादमिक एचआर संवाद सत्र का आयोजन किया गया,जिसमें विद्यार्थियों और उद्योग विशेषज्ञों के बीच सार्थक संवाद हुआ। इसके पश्चात प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने करियर, रोजगार अवसरों और आवश्यक कौशलों से संबंधित अपने प्रश्नों के समाधान प्राप्त किए। कुलगुरु प्रो राजीव कुमार ने रोजगार एवं प्रशिक्षण कार्यालय की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों को उद्योग की वास्तविक आवश्यकताओं से परिचित कराने के साथ-साथ उन्हें भविष्य के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय में उद्योग-अकादमिक सहयोग को और सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर बल दिया।इस अवसर पर डीन (एफईटी) प्रो. राज कुमार, डीन (संस्थान) प्रो. मुनिश वशिष्ठ, डीन छात्र कल्याण प्रो. प्रदीप डिमरी, विभागाध्यक्ष (सीई) प्रो. आशुतोष दीक्षित सहित अनेक संकाय सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में डॉ. शीलजा जैन ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस आयोजन का सफल संचालन रोजगार एवं प्रशिक्षण कार्यालय तथा ‘उड़ान’ छात्र सोसायटी के वालंटियर्स द्वारा किया गया।

Related posts

हरियाणा महिला आयोग की चेयर पर्सन रेनू भाटिया 13 व 14 मार्च फरीदाबाद में

Ajit Sinha

फरीदाबाद:रायन इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित मोंटेसरी स्नातक और वार्षिक दिवस समारोह में कई दिग्गजों ने की शिरकत।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: फर्जी आयुष्मान कार्ड बनवाकर सरकार को चूना लगाने वाले बीके अस्पताल के हार्ट सेंटर के प्रमुख सहित 4 आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x