Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

एनआईटी डीसीपी अंशु सिंघला ने कहा गांव खोरी में होने वाले तोड़फोड़ के दौरान कानून अपने हाथ में लिया तो सख्त कार्रवाई।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: एनआईटी पुलिस उपायुक्त श्रीमती अंशु सिंघला ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत सूरजकुंड  के निकट खोरी गांव से अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस आयुक्त द्वारा की गई बैठक उपरांत कहा कि नगर निगम फ़रीदाबाद द्वारा जब भी इस सम्बंध में कार्रवाई की जाएगी उन्हें आवश्यक पुलिस सुरक्षा मुहैया कराया जाएगा।

पुलिस आयुक्त ओ पी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का गहनता से अध्ययन करके उनकी अनुपालना करवाने संबंधित दिशा निर्देश जारी किए गए। श्रीमती सिंघला ने कहा कि स्थानीय पुलिस के अलावा आवश्यकतानुसार अतिरिक्त पुलिस फ़ोर्स बाहर से मंगाया जाएगा और किसी को सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के रास्ते में नहीं आने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में ज़िला उपायुक्त एवं निगम आयुक्त से लगातार बात चल रही है। निगम के एक अधिकारी द्वारा दिए गए बयान पर उन्होंने कहा कि ये तथ्यों से परे है। प्रशासन आपसी समन्वय और ज़रूरी इंतज़ाम में लगा है। कार्रवाई के दिन और इसके ख़त्म होने तक पुलिस बल पूरी संख्या और दम-खम से अतिक्रमण-हटाओ दस्ते को असामाजिक तत्वों से सुरक्षा उपलब्ध कराएगी। श्रीमती सिंघला ने खोरीवासियों से अपील की है कि  सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का सम्मान करे, उच्चतम न्यायालय के निर्देश अनुसार अतिक्रमण को हटाया जाना जरूरी। यदि कोई सरकारी  कार्य मे बाधा डालने की कोशिश  करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस हिंसक तत्वो से सख्ती से निपटेगी।

Related posts

फरीदाबाद: बडखल फ्लाईओवर से अंखिर गोल चक्कर की तरफ जाने वाला सड़क मार्ग 17 अप्रैल से पूर्णतया बंद रहेगा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: जिला भाजपा ने की सभी 29 मंडल अध्यक्षों की घोषणा।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: उच्च न्यायालय की डिवीज़न बेंच का बड़ा फैसला,10 लाख रुपये की कॉस्ट को किया समाप्त।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x