Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: वर्ष -2014 का कार्यकाल अच्छा लगा तो 2024 में भी दें आशीर्वाद- विपुल गोयल


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर प्रदेश में अपना परचम लहराने जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि आगामी 5 तारीख तक विपुल गोयल बनकर काम करें और अधिक से अधिक संख्या में लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें। विपुल गोयल रविवार को पुष्प वाटिका सेक्टर-16 में कृपाराम शर्मा द्वारा आयोजित बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष -2014 से वर्ष 2019 तक अगर आपको विपुल गोयल के काम अच्छे लगे, तो एक बार फिर से 2024 में मुझे सेवा का मौका अवश्य दें। विपुल गोयल का पुष्प वाटिका में लोगों ने जोरदार स्वागत किया। विपुल ने कहा कि आप तय करेंगे कि आप लोग मुझे विधायक बनाकर भेजेंगे या मंत्री बनाकर भेजेंगे। अपने संकल्प को बढ़ाते हुए 14 दिन विपुल गोयल को दे दो, मैं वादा करता हूं 5 साल आपको पीछे मुड़कर नहीं देखना पड़ेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अगर विधायक बना तो 18 घंटे काम करूंगा और क्षेत्र की सड़कों को दुरुस्त करने का काम करेंगे, पार्कों को सुंदर बनाने का काम करेंगे। 5 साल में 2 लाख नौकरी देने का काम हमारी सरकार करेगी, वो भी बिना पर्ची-खर्ची के।विपुल ने कहा कि देशहित के लिए फिर से एक बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार को लाना जरूरी है और मैं आपको बताना चाहता हूं कि प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा की सरकार आ रही है। विपुल गोयल ने कहा कि आप लोगों ने जो प्यार और आशीर्वाद मुझे दिया है, उसे सूद समेत वापस लौटाऊंगा। विपुल ने कहा कि फरीदाबाद विधान सभा में देश के कोने-कोने से लोग आकर अपने आप को स्थापित कर चुके हैं और सभी लोगों का आशीर्वाद मेरे साथ है। उन्होंने कहा कि आने वाली 8 तारीख को आप लोगों के साथ जीत का जश्न मनाएंगे। आज फिर एक बार भारतीय जनता पार्टी ने मुझ पर भरोसा जताया है और आपसे वादा करता हूं कि फरीदाबाद के विकास में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ूंगा।

Related posts

फरीदाबाद ;पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी के समक्ष सूरजकुंड थानें में लगाए गए खुले दरबार में दो शिकायतें आई, मौके पर ही निपटा दी गई।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एसीबी ने एक हॉस्पिटल के प्रांगण से दो लोगों को एक लाख 80000 हजार लेते हुए रंगे हाथों धर दबोचा।

Ajit Sinha

निर्धारित स्थानों पर शाम से ही लगाए जाएंगे 40 से अधिक नाके, शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई -सीपी सतेंद्र गुप्ता।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x