Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

दिल्ली में मानव तस्‍करों के चंगुल से बचाई गई झारखंड की 10 लड़कियां, राजधानी एक्सप्रेस से रांची लाई गईं  

रांची: झारखंड की 10 लड़कियों को देश की राजधानी दिल्ली में मानव तस्‍करों से बचाया गया है। रविवार को सभी लड़कियों को राजधानी एक्सप्रेस से रांची लाया गया। रांची से सभी को खूंटी रवाना कर दिया गया है, जहां इन्‍हें खूंटी जिला प्रशासन को सुपुर्द किया गया। मानव तस्कर और दलाल भोली-भाली लड़कियों को महानगरों में काम देने का बहाना बनाकर ले जाते हैं। झारखंड की बाल कल्याण समिति, एक एनजीओ और खूंटी पुलिस के प्रयास से इन लड़कियों को दिल्ली में रेस्क्यू किया गया।



अब इन लड़कियों के पुनर्वास के लिए प्रयास किया जा रहा है। लड़कियां काफी डरी हुई हैं। वे कुछ भी नहीं बोल पा रही हैं।आपको बता दें कि झारखंड के सुदूरवर्ती इलाकों की बच्चियों को दलाल अपने चंगुल में फंसाकर बड़े शहरों में ले जाते हैं। इसके बाद इन बच्चियों को यौन शोषण, देह व्यापार, घरेलू काम के दौरान मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा जैसी पीड़ा से जूझना पड़ता है। यह ऐसा पहला मामला नहीं है जब बाल कल्याण समिति ने इन बच्चियों को दलालों के चंगुल से बचाया है। पहले भी ऐसी रेस्क्यू ऑपरेशन किए गए हैं। बावजूद इसके मानव तस्कर इन लड़कियों को बहला-फुसलाकर अपने चंगुल में फंसा लेते हैं और दिल्ली जैसे बड़े शहरों में ले जाते हैं।

Related posts

अगर कोई दलाल अस्पतालों में मरीजों को भ्रमित कर दलाली करें,तो तुरंत उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी-सौरभ

Ajit Sinha

कांग्रेस पार्टी ने आज तुरंत प्रभाव से एससी/एसटी आरक्षित संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण नियक्ति की हैं -लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

एलजी ने ’व्यापक अध्ययन’ का बहाना कर 244 प्रिंसिपल्स के पदों की बहाली रोकी- मनीष सिसोदिया

Ajit Sinha
error: Content is protected !!