Athrav – Online News Portal
अपराध उत्तर प्रदेश

महिला ने दो पुलिसकर्मियों पर लगाया रेप और मारपीट का संगीन आरोप, महकमें में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने दो पुलिसकर्मियों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. उसका कहना है कि दो पुलिसकर्मियों ने उसे अगवा कर लिया. पुलिसकर्मियों पर रेप के आरोप से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है. वहीं महिला का आरोप है कि दोनों पुलिसकर्मियों ने उसे अगवा कर घंटों बंधक बनाकर रखा. इस मामले के सामने आते ही पुलिस हरकत में आई और एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

महिला का कहना है कि वह बच्चों को पढ़ाती है. उसने आरोप लगाया कि वह अपनी बहन के घर से रात में मां के घर जाने के लिए निकली थी. ठीक उसी वक्त रास्ते में दो सिपाहियों ने रास्ते में रोककर उसे अपनी बाइक पर बैठाया और फिर उसे रेलवे स्टेशन के पास के होटल के एक कमरे में ले जाकर लगभग 3 घंटे बंधक बनाए रखा. यही नहीं उन लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया.महिला का कहना है कि उन पुलिसवालों ने उसे रात के 1 बजे छोड़ा, जिसके बाद वह टेंपो से अपने घर वापस आई.इलाज के लिए जब महिला को जिला अस्पताल लाया गया तो वहां सनसनी फैल गई और देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई. आनन-फानन में पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की. जांच के लिए पुलिस महिला के साथ रेलवे स्टेशन के पास उस होटल के कमरे में भी ले गए. वहां पुलिस ने मौजूद गार्ड से भी पूछताछ की.वहीं दुष्कर्म पीड़िता की मां का कहना है कि वह पीड़िता को साथ में लेकर बड़ी बेटी के घर गई थी. वहां से रात के समय वापस लौट रही थी. सवारी ना मिलने पर उसकी बेटी ने कहा कि वह आगे जाकर टेंपो रुकवाती है. इसके बाद उसे दो पुलिसवाले मोटरसाइकिल पर बीच में बैठाकर लेकर चले गए. उसके बाद बहुत खोजने पर भी बेटी नहीं मिली. इसके बाद जब वह घर वापस आई तो अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया.



एसएसपी का कहना है,पुलिस ने जब महिला के बताए गए स्टेशन के पास स्थित होटल पर तैनात गार्ड से पूछताछ की तो उसने बताया कि महिला एक व्यक्ति के साथ अकेले आई थी. उसका कहना था कि जिस पैंट-शर्ट और जैकेट पहने लगभग 6 फुट लंबे व्यक्ति के साथ जब वहां पहुंची तो उसे देखकर ऐसा नहीं लग रहा था कि उसके साथ किसी भी तरह की जोर जबरदस्ती या मारपीट की गई हो. बल्कि ऐसा लग रहा था कि वह अपनी इच्छा से वहां आई है.’बहरहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं. वहीं युवती का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. जहां उसके डॉक्टरी मुआयने के बाद मामला साफ होने की उम्मीद जताई जा रही है.

Related posts

अधिकारी द्वारा बुलाई गई बैठक में भी अनुपस्थित रहे 10 सुपरवाइजरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश दिए।

Ajit Sinha

हिट एंड रन के मामले में फॉर्च्यूनर कार ने बीकॉम की तीन छात्रों को मारी टक्कर, वीडियो वायरल होने पर एफआईआर दर्ज।

Ajit Sinha

मोहाली स्थित पंजाब पुलिस के खुफिया विभाग के मुख्यालय पर हुए रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड से हुए हमले के तार नोएडा से जूडे, दो अरेस्ट।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!