Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

मानव सेवा समिति के सदस्यों ने होली का पावन पर्व आनन्द उत्सव के रूप में मनाया

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद । ”मेरा खोय गयो बाजूबंद रसिया होली में, होली में उढ़े रे गुलाल कहियो रे मंगेतर से, बांके बिहारी तेरे मोटे मोटे नैन हाय नजर ना लग जाये” ऐसे होली के रसिया व गीतों पर नृत्य करके मानव सेवा समिति के सदस्यों ने होली का पावन पर्व आनन्द उत्सव के रूप में मनाया। डीएलएफ  सेक्टर-10 स्थित तेरापंथ भवन में शुक्रवार देर रात तक चले इस आनंद उत्सव में मानव परिवार ने सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को चन्दन टीका लगाकर व सम्मान पगड़ी पहनाकर होली की शुभकामनाएं दी। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि उप महापौर मनमोहन गर्ग, समारोह अध्यक्ष विकास चौधरी, एस्टेट मैनेजर, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी बिजेन्द्र बंसल, टेकपाल सिंह, सुखदेव सिंह, वेद बंसल, युवा समाजसेवी दिनेश भारद्वाज, राकेश वशिष्ठ, महेश गोयल ने दीप प्रज्वलित करके किया। समिति के अध्यक्ष पवन गुप्ता, चेयरमैन अरूण बजाज, महासचिव कैलाश शर्मा, ऊषा किरण शर्मा चेयरमैन महिला सैल व अन्य पदाधिकारी गौतम चौधरी, सुरेन्द्र जग्गा, एस. सी. गोयल, अरूण अहुजा, संयोजक मंडल के महेश अग्रवाल, बी.आर. सिंगला, प्रदीप टिबड़ेवाल, बाई के माहेश्वरी, बांके लाल, अमर बंसल आदि ने सभी अतिथियों को स्मृृति चिन्ह देकर व पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर संस्कृति संगम मंदिर की नृृत्य शिक्षिका पुष्पा रानी के नेतृृत्व मे कलाकारों ने गीत, संगीत व नृृत्य पर उम्दा प्रस्तुती देकर समारोह में खूब धमाल मचाया। गायिका अनीशा द्वारा गाये गए बृृज के रसिया व गीतों पर मानव परिवार के सभी महिला, पुरुष सदस्यों व बच्चों ने जमकर नृत्य किया। समारोह का विशेष आकर्षण बांके बिहारी व राधा कृष्ण की मनोहर झांकी रही जिस पर समिति के सभी पदाधिकारी व सदस्यों ने पुष्प वर्षा कर फूलों की होली खेली और झांकी पर चढ़े हुए फूलों को प्रसाद मानकर एक-दूसरे पर बरसाया। समारोह समापन के बाद सभी सदस्यों ने लजीज व्यंजनों का आनन्द लिया। समारोह के सफल संचालन में राज राठी, तिलकराज शर्मा, राज किशोर गुप्ता, पी डी गर्ग, सीमा मंगला, दिव्या चंदा, सीता वर्मा आदि ने प्रमुख भुमिका निभाई।

Related posts

फरीदाबाद :पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने 10 इंस्पेक्टरों के तबादले किए हैं जिनमें कई थानों के एसएचओ शामिल हैं,लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: बिजली कर्मचारियों ने अपने कर्मचारी साथी माजिद जेई के गलत निलंबन पर भड़के,किया विरोध प्रदर्शन

Ajit Sinha

2020 तक सभी विभागों को पेपरलैस करने का प्रयास,सभी जिलों में सेवाओं का वैबपोर्टल से होगा मूल्यांकन: दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x