Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : पंजाब मे जीत और गोवा और मणिपुर में कांग्रेस पार्टी के अच्छे प्रदर्शन का जश्न

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :  देश के पांच राज्यो मे से पंजाब मे जीत और गोवा और मणिपुर में कांग्रेस पार्टी के अच्छे प्रदर्शन का जश्न फरीदाबाद के कांग्रेस कार्यकताओं और समर्थकों ने पूर्व विधायक आनन्द कौशिक के कार्यालय पर बडी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े बजाकर पटाखें जलायें और लडडू बांटे तथा कांग्रेस जिंदाबाद-सोनिया गांधी जिंदाबाद-राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाये। इस अवसर पर पूर्व विधायक आनन्द कौशिक के साथ हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेेटी के महासचिव एवं गुडगांव कांग्रेस प्रभारी बलजीत कौशिक को कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की जीत की बधाई दी और दोनो नेताओं को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया तथा लड्डू खिलाकर मुंह मीठा करवाये।
इस अवसर पर पूर्व आनन्द कौशिक ने कहा कि हरियाणा के साथ लगते पंजाब प्रांत में कांग्रेस की जीत से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा हैं और गोवा और मणिपुर में भी कांग्रेस जीत की और अग्रसर हैं। उन्होने कहा कि पंजाब में पिछली भाजपा और उसकी सहयोगी शिअद पार्टी की सरकार ने युवाओं को नशे के कुएं मे ढकेलकर उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी थी। इस बार चुनावों मे पंजाब के लोगो ने भाजपा और शिअद की सरकार को सबक सिखा दिया और कांग्रेस को सरकार बनाने का मौका देकर पंजाब के विकास की राह को आसान कर दिया हैं। श्री कौशिक ने कहा कि गोवा और मणिपूर में कांग्रेस की सरकार बनने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं।
इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेेटी के महासचिव एवं गुडगांव कांग्रेस प्रभारी बलजीत कौशिक ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा में जब से भाजपा की सरकार बनी हैं, प्रदेश में अराजकता, भय का माहौल, आये दिन दलितों पर हमले, लडकियों के साथ शोषण में बढोतरी, नौकरीपेशा लोगो में भी भय का माहौल, युवाओं को रोजगार के नऐ अवसरो का न मिल पाना, बिजली पानी की दरों में बढ़ोतरी, घरेलू गैस के दामों में बढ़ोतरी, पैट्रोल व डीजल के दामो का बढ़ना आदि हो रहा हैं, इसके अलावा कांग्रेस शासन के दौरान नौकरी लगे युवाओं की नौकरियों पर रोक लगाकर भाजपा आम लोगो की भावनाओं के साथ खिलवाड कर रही हैं। उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी समाज के सभी वर्गो को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है।
इस अवसर पर शिक्षाविद डा. एमपी सिहं, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव मोनू ढ़िल्लों, जिला ब्राहम्ण सभा के उपाध्यक्ष देवेन्द्र दीक्षित, युवा कांग्रेस के जिला महासचिव संजय कुमार, कंवर सिंह मलिक, दीपक मलिक, राजबीर चौहान, रामकिशन शर्मा,  बीर सिंह प्रधान रामनगर, रंधावा फागना मिलहार्ड कालोनी, पं0 ताराचंद, रमेश शर्मा सीही, सरलादेवी, लाडो देवी, ढकेली, जुल्फीकार, दानिश अली, रामवृक्ष प्रधान शिव कालोनी, सोनू कुमार, सी.एल. भारद्वाज, इस्लाम खां, दयाराम, राजू, पूरन, रामशीष, योगेश तंवर, जाकिर, चंदन, राजन चौधरी, शौकत अली, काले पंडित, उम्रदराज, विनोद, ओ.पी.भाटी, मेहर चंद पाराशर, देवीराम, बेबी, जमना, कुमारी पूनम आदि भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे।

Related posts

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल से वैश्विक योग आंदोलन की प्रेरणा बना भारत : कृष्ण पाल गुर्जर

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अदभुत प्रतिभा की उमंगों से सजे ‘क़सीदा’ का जलवा

Ajit Sinha

फरीदाबाद:सूरजकुंड के लक्कड़पुर क्षेत्र में तीन दोस्तों ने अपनी कॉलोनी के रहने वाले आकाश की चाकू मारकर हत्या कर दी -अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x