Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

शाम के बुलेटिन में कोरोना ब्लास्ट: फरीदाबाद में कोरोना संक्रमित का आंकड़ा 345 तक पहुंचा, आज आज में 42 मामले बढे हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: जिले में शाम के बुलेटिन में  जिला प्रशासन ने  आज जो कोरोना संक्रमित के आंकड़े जारी किए हैं जो बिल्कुल चौकाने वाले हैं,जो  दिन में आंकड़े जारी किए थे उसमें 18 नए केस और जुड़ गए हैं। अब कोरोना संक्रमित के यह आंकड़े  345 तक पहुंच गई हैं। आज आज में कुल 42 मरीजों की बढ़ौतरी हुई हैं जोकि अभी तक आंकड़े के अनुसार सबसे ज्यादा हैं। ठीक होने की रफ़्तार काफी धीमी हैं। 

उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डा. रामभगत ने बताया कि जिला में अब तक 11778 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 3932 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 7838 लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 11433 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 11911 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 10859 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 707 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 345 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 129 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा 55 पॉजिटिव मरीजों को घर पर आइसोलेट किया गया है। इसी प्रकार ठीक होने के बाद 153 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक आठ मरीजों की मौत हो चुकी है जिसमें कोरोना के साथ-साथ अन्य विभिन्न बीमारियां भी कारण रही।

Related posts

फरीदाबाद : वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश नागर का आज गांव बहादुरपुर में ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत, विकास तेजी के साथ किया जा रहा हैं।

Ajit Sinha

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने आज 3 अधिशासी अभियंता , 14 कार्यकारी अभियंता व 29 एसडीओ के तबादले किए है लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:एक एसीपी व दो इंस्पेक्टरों सहित10 पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर किया जाएगा सम्मानित

Ajit Sinha
error: Content is protected !!