Athrav – Online News Portal
हरियाणा

18218 पदों के लिए घोषित किए गए परिणाम के मद्देनजर उन उम्मीदवारों को एक अंतिम अवसर प्रदान करने का निर्णय लिया है

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा सरकार ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा चतुर्थ श्रेणी के 18218 पदों के लिए 19 जनवरी, 2019 को घोषित किये गए परिणाम के मद्देनजर उन उम्मीदवारों को एक अंतिम अवसर प्रदान करने का निर्णय लिया है जिन्होंने किन्हीं कारणों से अपने-अपने विभागों में पदभार ग्रहण नहीं किया था।        
मुख्य सचिव कार्यालय के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी एक परिपत्र अनुसार ऐसे उम्मीदवारों को 10 जून, 2020 तक अपने-अपने विभागों में पदभार ग्रहण करने को कहा गया है। यदि 10 जून तक भी कोई उम्मीदवार अपना पदभार ग्रहण नहीं करता है तो सम्बंधित विभाग उसकी उम्मीदवारिता रद्द करके हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग से अनुशंसा करेगा कि उसके स्थान पर ग्रुप-डी की प्रतीक्षा सूची में से किसी उम्मीदवार का नाम भेजा जाए।

Related posts

गुरुग्राम एसीबी की बड़ी कार्रवाई: गृह रक्षी इरफान व बिचौलिया आबिद 30,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से दो आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण, सौरभ सिंह को एडीजीपी सीआईडी नियुक्ति किया गया।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: विधायिका लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ, इसे सशक्त बनाना सभी सदस्यों का कर्तव्य–मुख्यमंत्री

Ajit Sinha
error: Content is protected !!