Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

पृथला: इनेलो के एडवोक्ट नरेंद्र अत्री, जगदेव अत्री व दिनेश तंवर ने अपने समर्थकों सहित जेजेपी में हुए शामिल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़/पृथला:जननायक जनता पार्टी को पृथला विधानसभा क्षेत्र में आज उस समय बड़ी सफलता मिली जब गत विधानसभा चुनाव में इनेलो के प्रत्याशी रहे चुके एडवोक्ट नरेंद्र अत्री, इनेलो के युवा हलका अध्यक्ष जगदेव अत्री व इनेलो के पूर्व युवा हलका अध्यक्ष दिनेश तंवर ने अपने समर्थकों सहित जेजेपी में शामिल होने की घोषणा की। चंडीगढ़ स्थित जेजेपी प्रदेश कार्यालय में उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पार्टी में शामिल हुए नेताओं को पार्टी का पटका पहनाया और कहा कि पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान मिलेगा।
इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री हर्ष कुमार, प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह समेत पार्टी के अन्य कई नेता मौजूद रहे। जेजेपी में शामिल होने वाले नेताओं ने कहा कि उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की कार्यशैली व जननायक जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने अपने समर्थकों सहित जेजेपी में शामिल होने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि दुष्यंत चौटाला और दिग्विजय चौटाला जैसी युवा शक्ति के साथ जुड़कर वे प्रदेश हित में कार्य करना चाहते है। वहीं उन्होंने बीजेपी-जेजेपी गठबंधन सरकार द्वारा कम समय में प्रदेश हित में उठाए कदमों की भी सराहना की।

Related posts

कोरोना संक्रमण को जड़ से खत्म करने के उद्देश्य सर्वे करने गई आशा वर्करों की टीम और पुलिस कर्मियों के साथ लोगों ने की मारपीट।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: यूएचबीवीएन के जेई, हरियाणा पुलिस आवास निगम के अकाउंटेंट रिश्वत लेते अरेस्ट

Ajit Sinha

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज देश के अन्नदाता किसान की शहादत पर सरकार को दिखाया आईना

Ajit Sinha
error: Content is protected !!