Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हरियाणा के सरकारी कालेजों में पढ़ाने वाले प्रोफेसर अब किसी भी प्रकार के अवकाश के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन करेंगे।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के सरकारी कालेजों में पढ़ाने वाले प्रोफेसर अब किसी भी प्रकार के अवकाश के लिए केवल ऑनलाइन ही आवेदन करेंगे। उच्चतर शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि विभाग ने राज्य के सरकारी कालेजों में पढ़ाने वाले प्रोफेसरों को अगर चाइल्ड केयर/मैटरनिटी/एक्स्ट्रा ओरडीनरी/विदेश यात्रा के लिए अवकाश लेना होगा तो उनको ऑनलाइन माड्यूल के माध्यम से ही आवेदन करना होगा।
उन्होंने बताया कि यह सूचना जारी होने के बाद सभी प्रकार के अवकाश या एनओसी निदेशालय में केवल एमआईएस पोर्टल के माध्यम से स्वीकृत होंगे, व्यक्तिगत आवेदन स्वीकार्य नहीं होंगे। उन्होंने बताया कि कालेजों में पढ़ाने वाले प्रोफेसर अब mis.highereduhry.com के माध्यम से आवेदन करेंगे।

Related posts

पलवल पुलिस ने 40 लाख रूपए  की हेरोइन के साथ एक ड्रग तस्कर को किया गिरफ्तार 

Ajit Sinha

बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे भूपेंद्र हुड्डा, कहा- किसानों को हुआ भारी नुकसान, 40 हजार प्रति एकड़ मुआवजा दे सरकार

Ajit Sinha

हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार हरियाणा पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए जारी किए दिशा निर्देश, 

Ajit Sinha
error: Content is protected !!