Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

नई दिल्ली: अन्य राज्यों से आने वाले प्रोसेस्ड चिकन और लाइव स्टॉक पर रोक, दिल्ली मुर्गा मंडी भी कुछ दिन बंद रहेगी- उप -मुख्यमंत्री   

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट नई दिल्ली :
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल स्वयं अधिकारियों के साथ बात करके बर्ड फ्लू का संक्रमण रोकने की पूरी निगरानी कर रहे हैं। दिल्ली में बर्ड फ्लू पर चिंता की कोई बात नहीं है। एहतियात के तौर पर अन्य राज्यों से आने वाले प्रोसेस्ड चिकन और लाइव स्टॉक पर रोक लगाई गई है। दिल्ली मुर्गा मंडी भी कुछ दिन बंद रहेगी।उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही। उन्होंने कहा कि संजय लेक से बतखों के नमूनों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। इसके कारण उस क्षेत्र को अच्छी तरह सेनेटाइज किया जा रहा है। अगर वहां बतखों के पंख फैले हों या उनका कुछ अन्य पदार्थ गिरा हो तो उससे संक्रमण न हो, इसके लिए पूरी सफाई कराई जा रही है।

उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दिनों जालंधर भेजे गए 100 सैम्पल के नतीजों का इंतजार है। लेकिन दिल्ली में बर्ड फ्लू से घबराने की कोई बात नहीं है। पशुपालन इकाई, विकास विभाग के अधिकारियों को राज्य भर में सघन अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है।उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि एहतियात के तौर पर लाइव स्टॉक, मुर्गा इत्यादि बाहर से लाने पर दस दिन की रोक लगाई गई है। साथ ही, पैकेज्ड चिकन या  प्रोसेस्ड चिकन को भी बाहर से लाकर दिल्ली में बेचने पर रोक है ताकि एक राज्य से दूसरे राज्य में संक्रमण रोका जा सके। लेकिन बर्ड फ्लू से घबराने की कोई जरूरत नहीं है। यह एक सामान्य इन्फ्लूएंजा है। पक्षी से मनुष्य में इसके फैलने की बात अब तक सामने नहीं आई है। जो लोग चिकन खाते हैं, उन्हें भी घबराने की जरूरत नहीं है। पूरी तरह पके हुए चिकन या उबले और पकाए हुए अंडे से संक्रमण का ख़तरा नहीं है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली सरकार ने गत 28 अक्टूबर 2020 को ही राज्य के सभी डॉक्टर्स और संबंधित लोगों को अलर्ट जारी करके बर्ड फ्लू की निगरानी का निर्देश जारी कर दिया था। इसके बाद चार जनवरी 2021 को भी सभी डॉक्टर्स को लगातार नमूना संग्रह करने तथा कड़ी निगरानी का दिशा-निर्देश जारी किया गया।दिल्ली सरकार के पशुपालन इकाई, विकास विभाग के सभी 48 वेटनरी अस्पताल के डॉक्टर लगातार राज्य भर में बर्ड फ्लू की निगरानी कर रहे हैं। साथ ही, 11 रैपिड रिस्पॉन्स टीम बनाई गई है जो लगातार नमूनों का संग्रह कर रही है।

Related posts

लॉकडाउन के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने एक संगठन के रूप में जन-सेवा की जो अद्भुत मिसाल पेश:पीएम मोदी

Ajit Sinha

दिल्ली में दिवाली में बिकेंगे ‘Green Crackers’, प्रदूषण को रोकने के लिए किया ऐसा

Ajit Sinha

छठ महापर्व के मौके पर सीएम आतिशी ने पूर्वांचली भाई-बहनों के साथ की भगवान भास्कर और छठी मइयाँ की पूजा.

Ajit Sinha
error: Content is protected !!