Athrav – Online News Portal
खेल फरीदाबाद

फरीदाबाद: शस्त्र लाइसेंस बनवाने के लिए 8 महीनों से भटक रहे दो स्पोर्ट्स शूटर का सीपी ओ. पी. सिंह ने बनाया शस्त्र लाईसेंस-देखें वीडियो

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:पुलिस कमिश्नर ओ. पी. सिंह ने आज दो स्पोर्ट्स शूटर दोस्तों मोहित,निवासी गांव नीमका व कृष्णा,निवासी भगत सिंह कॉलोनी, बल्लभगढ़ , फरीदाबाद को आर्म लाइसेंस बना कर अपने हाथों से सम्मान पूर्वक सौप दिया। पुलिस कमिशनर ओ.पी.सिंह ने  भी ये दोनों शूटरों को अपने हाथों से आर्म लाइसेंस देते हुए फर्क महसूस किया और दोनों शूटरों को पीठ थप थापा कर उनका हौसला भी बढ़ाया। दरअसल में ये दोनों शूटर पिछले 8 महीने से सीपी कार्यालय के चक्कर काट रहे थे पर इनका मुश्किलों का समाधान नहीं हो रहा था। जैसे ही पुलिस कमिश्नर ओ. पी. सिंह इस बारे में मालूम हुआ, उन्होनें उनके मुश्किलों का तुरंत समाधान कर दिया। इन दोनों शूटरों ने पुलिस कमिश्नर ओ. पी. सिंह का तहे दिल से धन्यवाद किया हैं। 

मोहित और कृष्णा ने बताया कि वह दोनों दोस्त हैं और पिछले 3 साल से कर्णी सिंह शूटिंग रेंज दिल्ली मे शूटिंग कर रहे हैं। उनको प्रैक्टिस के दौरान यह महसूस हुआ कि अगर वह आगे बढ़ना चाहते हैं तो उनको अपना आर्म लाइसेंस हथियार बनवाना होगा। क्योंकि 10 बच्चों को एक ही पिस्टल से शूटिंग की प्रैक्टिस करनी होती है जिसमें काफी वक्त लगता है। जिस पर मोहित और कृष्णा दोनों दोस्तों ने 8 महीने पहले आर्म लाइसेंस बनवाने के लिए अप्लाई किया था। लेकिन वह 8 महीने से भटक रहे हैं। उनका आर्म लाइसेंस अभी तक नहीं बना है।


पुलिस कमिश्नर ओ. पी. सिंह  ने दोनों लड़कों की समस्याओं को समझते हुए उनको भरोसा दिलाया की उनको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। उनका लाइसेंस बन जाएगा। पुलिस कमिश्नर ने आर्म लाइसेंस इंचार्ज को आदेश दिए कि दोनों बच्चों का लाइसेंस बनाया जाए। मोहित और कृष्णा पुलिस कमिश्नर से मिलकर बहुत खुश हुए और उन्होंने तहे दिल धन्यवाद दिया। मोहित और कृष्णा का कहना है कि उन्होंने पुलिस कमिश्नर ओ.पी सिंह के बारे में पता चला था कि वह लोगों की बहुत मदद करते हैं। इसी आधार पर दोनों ने पुलिस कमिश्नर से मिले थे।  

Related posts

ग्रीन फिल्ड कालोनी के लोगों को घर में रखे हुए कूड़े को उठाने की चिंता, इस चिंता को योग से कैसे करें दूर, देखिए वीडियो।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जिला में छोटी सरकार को दिलवाई गई विधिवत शपथ

Ajit Sinha

राजेश नागर, भाजपा विधायक इन दिनों “रामायण पाठ “में बिल्कुल लीन हैं, चाहते हैं जल्द ख़त्म हो देश से कोरोना”, देखिए वीडियो में   

Ajit Sinha
error: Content is protected !!