Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: नगर निगम का चीफ अकाउंट ऑफीसर विशाल कौशिक को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: पिछले दिनों नगर निगम सभागार की पार्किंग परिसर में शराब पीने के मामले में हरियाणा सरकार ने नगर निगम फरीदाबाद में तैनात चीफ अकाउंट ऑफीसर विशाल कौशिक को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। विशाल कौशिक के खिलाफ इससे पहले भी कई सीएम विंडो और शिकायतें विचाराधीन है। जिनकी जांच अभी तक पूरी नहीं हो सकी है।


शराब वाले मामले में नगर निगम के अधिकारियों ने उस दिन विशाल के साथ मौजूद अन्य किसी अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की है।बता दें कि करीब 5 दिन पहले शाम के समय नगर निगम के सभागार की पार्किंग में गाड़ी के अंदर बैठकर विशाल कौशिक और उसके कुछ साथी अधिकारी व कर्मचारी शराब पी रहे थे। मीडिया कर्मी जब वहां पहुंचे तो सभी लोग वहां से भाग खड़े हुए। यह मामला हरियाणा सरकार के संज्ञान में पहुंचा दो सरकार ने कार्रवाई करते हुए तुरंत विशाल कौशिक को सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए जबकि बाकी अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ सरकार की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई है

Related posts

मनोहर सरकार का 100 दिन का कार्यकाल पूरी तरह से हुआ असफल साबित : पूर्व विधायक ललित नागर

Ajit Sinha

फरीदाबाद: श्री गणपति महोत्सव आज से शुरू, महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा ढोल नगाड़ो संग निकाली गई शोभा यात्रा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बकाया संपत्ति कर की वसूली करने के लिए फरीदाबाद नगर निगम ने 4 दुकानों को किए सील ,लाखों रूपए की वसूली।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!