Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :पुलिस कमिश्नर अभिताभ सिंह ढिल्लों ने आज कई एसएचओ व चौकी इंचार्जों के तुरंत प्रभाव से किए तबादले हैं।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : पुलिस कमिश्नर अभिताभ सिंह ढिल्लो ने आज तीन इंस्पेक्टरों व तीन सब इंस्पेक्टरों के तबादले किए हैं जिसमें दो थाने के एसएचओ ,तीन चौकी इंचार्ज व क्राइम ब्रांच सेक्टर -85 के इंचार्ज शामिल हैं। इस तबादले की लिस्ट को आप स्वंय पढ़ सकते हैं।
तबादले लिस्ट के अनुसार सेक्टर -7 थाने के एसएचओ दिनेश कुमार को बदल कर सराय खब्जा थाने के एसएचओ, सराय खब्जा थाने के एसएचओ महेश कुमार को बदल कर सेक्टर -7 थाने के एसएचओ, निरीक्षक जितेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से बदल कर क्राइम ब्रांच, सेक्टर -85 का इंचार्ज, उप निरीक्षक विष्णु मित्र को इंचार्ज अग्रसैन चौकी से बदल कर पुलिस चौकी सैनिक कालोनी, उप निरीक्षक ॐ प्रकाश को सैनिक कालोनी पुलिस चौकी से बदल कर चांदपुर पुलिस चौकी का इंचार्ज व उप निरीक्षक सत्यवान को चांदपुर से बदल कर अग्रसैन पुलिस चौकी का इंचार्ज लगाए गए हैं।

Related posts

ऑनलाइन फ्रेंडशिप और कैब में निजी जानकारी साझा करना बन सकता है खतरा : रेणु भाटिया

Ajit Sinha

फरीदाबाद: संतों से जुड़े स्थलों का भ्रमण करने के लिए आवेदन 15 तक : डीसी विक्रम सिंह

Ajit Sinha

सोशल मीडिया प्रतिनिधियों ने हरियाणा डिजिटल मीडिया विज्ञापन नीति, 2023 के लिए सीएम मनोहर का जताया आभार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x