Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: संघर्षशील चित्रकार रणवीर ने पुलिस कमिश्नर ओ. पी. सिंह का तस्बीर बना कर उन्हें कार्यालय में सौपा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: रणबीर, उम्र 18 साल, गांव मोहम्मद पुर, उतर प्रदेश के रहने वाला है। रणबीर एक गरीब परिवार से सम्बन्ध रखता है। सन्- 2002 में इनके परिवार को उत्तर प्रदेश से काम की तलाश में फरीदाबाद आना पड़ा।  इसकी प्राथमिक पढाई मोडर्न स्कूल सैक्टर- 17 फरीदाबाद से हुई जिसका सारा खर्च उसके मामा ने मेहनत मजदूरी करके उठाया।

रणवीर को वर्ष- 2018 में पेनक्रियाज से संबंधित बीमारी हो गई थी। जिसके चलते रणबीर का पेट का ऑपरेशन भी हुआ था। ऑपरेशन के बाद रणवीर को 18 महीने बेड रेस्ट पर रहना पड़ा। जिसका सारा खर्च उसके चाचा ने उठाया था।

18 महीने बेड पर रहने के दौरान रणबीर ने चित्रकारी करना सीख लिया। 

एक दिन रणवीर ने पुलिस कमिश्नर ओम प्रकाश सिंह का फोटो अखबार में देखा। फोटो देखने के बाद रणवीर के मन में पुलिस कमिश्नर  ओम प्रकाश सिंह की तस्वीर बनाने का विचार आया और रणवीर ने पुलिस कमिश्नरओम प्रकाश सिंह की तस्वीर बनाकर उसको देने के लिए आज पुलिस कमिश्नर कार्यालय आया। पुलिस कमिश्नर रणवीर का हौसला और हुनर देखकर बहुत खुश हुए। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि रणवीर ने अपना बुरा वक्त अपने हुनर को निखारने में लगाया है जो कि बहुत ही सराहनीय है।

ऐसा जज्बा बहुत ही कम लोगों में देखा जाता है।

पुलिस कमिश्नर के पूछने पर रणवीर ने बताया कि वह कामर्स फील्ड में स्कूलिगं पास करने के बाद आगे सी.ए. बनना चाहते है। जिस पर पुलिस कमिश्नर ने रणवीर को भविष्य के लिए शुभ कामनाएं दी है। पुलिस कमिश्नर ने रणवीर का हौसला देखते हुए उनके द्वारा लिखी गई पुस्तक हौसलानामा भी प्रादन की है। इसके साथ ही पुलिस कमिश्नर ने रणबीर के इलाज जिसका खर्च प्रतिमाह ₹8000 तक है, 2 माह तक उसका खर्च वहन करने का आश्वासन दिया। अगर व्यक्तित्व की बात करे तो रणबीर बहुत ही शालीन स्वभाव का लड़का है। रणबीर ने 2020 मे ही अपनी 12 वी की परिक्षा कामर्स मे 80% के साथ उतीर्ण की है।

Related posts

फरीदाबाद : केंद्रीय राज्यमंत्री कृषणपाल,पीडब्लूडी पर उठे सवाल : सराय खब्जा रेलवे फाटक के ऊपर रेलवे ओवर ब्रिज बनाने में बिलंब क्यों।

Ajit Sinha

बल्लभगढ़ : पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दरों में हो रही बृद्धि को लेकर शारदा राठौर के नेतृत्व में महिला कांग्रेस पार्टी ने निकाली आक्रोश रैली।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : आज और कल में वकीलों ने 55 बिजली के नए कनेक्शन लिए, विभाग को 2 लाख 80 हजार रूपए का राजस्व मिला।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!