Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: एक अंधविश्वासी मां ने 8 साल की बच्ची की गला दबाकर हत्या कर पलवल के गांव भगौला इलाके में फेंका, गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच डीएलएफ और थाना मुजेसर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आज  एक ऐसे मामले को सुलझाया है जिसमें एक महिला ने अपनी 8 साल की बच्ची की गला दबाकर हत्या कर उसके शव को पलवल के गदपुरी एरिया के बगोला गांव में फेंक दिया था। इस मामले  बच्ची के पिता राजेश निवासी संजय कॉलोनी, फरीदाबाद की शिकायत पर बच्ची की गुमशुदगी  का मुकदमा थाना मुजेसर में दर्ज की गई थी। मामला मुजेसर थाना इलाके के अंतर्गत आने वाली सेक्टर -23 स्थित संजय कॉलोनी, फरीदाबाद  का है बृहस्पतिवार को रहस्यमय परिस्थितियों में 8 वर्षीय बच्ची लापता हो गई थी। जिसके शव को पुलिस ने पलवल के गदपुरी थाना इलाके के गांव भगौला से बरामद किया गया था।

पुलिस की माने तो बच्ची के माता-पिता एवं परिजनों से पूछताछ के दौरान पुलिस को बच्ची की मां पर शक हुआ। पुलिस ने जब शिकायतकर्ता राजेश के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा चेक किए तो पता लगा कि उसकी मां उसको ले जाती हुई दिखाई दी थी तब पुलिस का शक और गहरा गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों ने  इस मामले की जांच  क्राइम ब्रांच, डीएलएफ  को सौंपी थी  जिस पर क्राइम ब्रांच ,डीएलएफ की टीम ने बच्ची की मां से  पूछताछ की तो उसने बताया कि वह झाड़-फूंक टोना टोटका और तांत्रिक जैसी बातें करने लगी। जिसपर पुलिस का शक यकीन में बदलने लगा और पुलिस ने महिला से और सख्ती से पूछताछ की तो उसने ने बताया कि उसी ने ही अपनी बच्ची की पलवल के गदपुरी इलाके के गांव भगौला  में ले जाकर उसकी गला दबाकर हत्या कर शव को वहीं पर छोड़ कर घर आ गई थी।
 
उसने पुलिस को यह भी बताया कि वह झाड़-फूंक में विश्वास रखती है वर्ष- 2001 से उसमें प्रेतात्मा आती है और उसने अंधविश्वास के चलते अपनी बच्ची की हत्या की है। इससे पहले भी उसने  बच्ची को मारने के लिए प्रयास किया था जिसमें उसने बच्ची को टंकी में डूबा कर हत्या करने की कोशिश की थी लेकिन महिला के अन्य बच्चों के मौके पर आने के बाद बच्ची उस दिन बच गई थी। पूछताछ के दौरान यह पता लगा है कि महिला तांत्रिक किस्म का दिमाग रखती है और झाड़-फूंक में विश्वास रखती है जिसके कारण उसने अपनी बच्ची की हत्या की है। मृतक 8 वर्षीय बच्ची का परिवार पीछे से यूपी के प्रतापगढ़ जिले का रहने वाला है फिलहाल किराए पर संजय कॉलोनी,फरीदाबाद में रह रहे थे। पुलिस नेआरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया है जिसे अदालत में पेश किया जाएगा 

Related posts

फरीदाबाद: देशभर में ठगी की 335 वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के पांच आरोपितों को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने लॉकडाउन में साइबर अपराध से बचने के लिए जारी की एडवाइजरी: एडीजीपी

Ajit Sinha

महेंद्रगढ़ : बेटियों का सम्मान ही नारी शक्ति का सबसे बड़ा सम्मान : कुलदीप यादव

Ajit Sinha
error: Content is protected !!