Athrav – Online News Portal
Uncategorized फरीदाबाद

बीजेपी की जीत पर उद्योग मंत्री विपुल गोयल के कार्यालय पर मनाया जश्न।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद : उत्तरप्रदेश ,उत्तराखंड और मणिपुर के चुनाव में बीजेपी के एतिहासिक प्रदर्शन पर उद्योग मंत्री विपुल गोयल के कार्यालय पर शानदार जश्न मनाया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी तो ढोल नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ताओं के साथ उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने भी भांगड़ा किया। उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि यूपी की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईमानदारी की जीत है। उन्होने कहा कि यूपी की जीत ने बता दिया कि जनता को बुआ और बबुआ का नहीं मोदी का साथ पसंद है। उन्होने सभी मतदाताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि सभी राज्यों में जनता के मिले प्यार ने दिखा दिया कि नोटबंदी के फैसले पर जनता पीएम नरेंद्र मोदी के साथ खड़ी है।

Related posts

जिला के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में 26 नामांकन-पत्र दाखिल किए गए, निर्वाचन अधिकारी अतुल द्विवेदी। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद : पल्ला क्षेत्र के सूर्य विहार में अज्ञात बदमाशों ने दो बच्चों को पहले प्रसाद खिलाया, बेहोश होने पर बच्चों को उठा ले गए, बच्चे कूद कर भागे।

Ajit Sinha

ग्रामीण सफाई कर्मचारी को अब 14 हजार, शहरी को 16 हजार रूपये व सीवरेज मैन को 12 हजार रूपये मिलेगा मासिक वेतन।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x