Athrav – Online News Portal
Uncategorized दिल्ली

गोयल के ‘दिल्ली बचाओ’ अभियान से राज्य इकाई नाराज

 विनय  सिंह, नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्री विजय गोयल की, ‘दिल्ली बचाओ’ अभियान की आज से शुरूआत करने की घोषणा से भाजपा की दिल्ली इकाई के कुछ नेता नाराज हैं। दरअसल आज ही के दिन पार्टी की शहर इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी का जन्मदिन है।

दिल्ली भाजपा के एक पदाधिकारी ने कहा, ‘‘गोयल राज्य इकाई में अपना आधिपत्य दर्शाने की कोशिश कर रहे हैं और वह दिल्ली के मामलों में अपना प्रभुत्व दिखाने के लिए तिवारी के जन्मदिन पर एक समानान्तर कार्यक्रम आयोजित करने की कोशिश कर रहे हैं।’’ पदाधिकारी ने कहा कि उन्होंने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से इस बारे में शिकायत की है।

नेताओं के एक समूह ने आरोप लगाया है कि गोयल राज्य नेतृत्व के प्रभाव को ‘‘कमजोर’’ करने की कोशिश कर रहे हैं। दिल्ली इकाई के पदाधिकारी गोयल की खासतौर पर ‘दिल्ली बचाओ’ आंदोलन संबंधी घोषणा से खफा है क्योंकि उन्होंने शहर इकाई को भरोसे में नहीं लिया। गोयल की ‘दिल्ली बचाओ’ मुहिम केजरीवाल सरकार की कथित ‘‘उपेक्षा एवं उदासीनता’’ के कारण शहर की ‘‘खराब’’ स्थिति के खिलाफ अशोक रोड स्थित उनके आवास से शुरू की जानी है। उनके नजदीकी पार्टी नेताओं एवं कर्मियों से उसी समय एकत्र होने के लिए कहा गया है जब पंत मार्ग पर दिल्ली भाजपा कार्यालय में मनोज तिवारी का जन्मदिन मनाने के लिए कार्यक्रम आरंभ होना है। दिल्ली भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘इस कार्यक्रम और इसके आयोजन के समय के पीछे तर्क क्या है? क्या यह ताकत का प्रदर्शन नहीं है? क्या यह आंतरिक कलह का संकेत नहीं है?’’ जारी

Related posts

कुख्यात गैंगस्टर दीपक बॉक्सर को फर्जी पासपोर्ट मुहैया कराने, जिस की मदद से विदेश भाग गया था, आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

खरगे की रैली के बाद भाजपा-आरएसएस कार्यकर्ताओं द्वारा मंच का ‘शुद्धिकरण’ अपराध, तुरंत दर्ज हो एफआईआर- राहुल गांधी

Ajit Sinha

नई दिल्ली: जाति जनगणना संविधान की रक्षा से जुड़ी है- राहुल गांधी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x