Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

₹40 हजार रिश्वत लेते जेडएमईओ कार्यालय का क्लर्क रोहतक में रंगे हाथ गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जोनल मार्केटिंग इन्फोर्समेंट ऑफिस (जेडएमईओ), नई अनाज मंडी, रोहतक में तैनात क्लर्क राकेश को ₹40,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक थाना में मुकदमा संख्या 28 दिनांक 17.09.2026 को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ब्यूरो को दी गई शिकायत में शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी नरेला में एग्रो फूड की एक कंपनी है। उन्होंने पानीपत मार्केट कमेटी के अंतर्गत एक जोन का लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन किया था। आवेदन संबंधी फाइल तैयार कर मार्केट कमेटी में जमा करवाई गई थी, जिसे आगामी कार्रवाई के लिए जेडएमईओ कार्यालय, रोहतक भेजा गया था।शिकायतकर्ता जब अपनी फाइल की स्थिति जानने के लिए जेडएमईओ कार्यालय, नई अनाज मंडी, रोहतक पहुंचे तो वहां तैनात क्लर्क राकेश ने लाइसेंस बनवाने की एवज में उनसे ₹40,000 रिश्वत की मांग की। शिकायत मिलने के बाद ब्यूरो द्वारा मामले की जांच कर रेडिंग पार्टी गठित की गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी क्लर्क राकेश को शिकायतकर्ता से ₹40,000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। पूरी कार्रवाई स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में पारदर्शी तरीके से की गई।

Related posts

फरीदाबाद: 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी कुलदीप कुमार ने संभाला डीसीपी एनआईटी का पदभार

Ajit Sinha

पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा ने आज एसएचओ सहित पांच पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू।

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की घोषणा, प्रदेश में अब ऑनलाइन फर्द की पटवारी से सत्यापन की नहीं होगी आवश्यकता

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x