अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज बृहस्पतिवार को रुद्रा बैंकेट हॉल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दिव्यांगजनों को उद्योग पतियों के सहयोग से 500 में से 200 ई-इलेक्ट्रिक स्कूटी नि: शुल्क वितरित किए है। जगह के अभाव में बाकी के 300 ई इलेक्ट्रिक स्कूटी 10-15 दिनों के बाद वितरित किए जाएंगे। इसके बाद भी जो दिव्यांग लोग बचेंगे उन्हें ई-इलेक्ट्रिक स्कूटी दिए जाएंगे। किसी को निराश होने की जरुरत नहीं है।

मिले ई -इलेक्ट्रिक स्कूटी से दिव्यांग लोग बहुत खुश दिखाई दिए, और कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें दिव्यांग नाम देकर उनका सम्मान बढ़ाया है। इससे पहले लोग उन्हें कुछ अलग कहते थे, जो उनके दिलों चुभ थे। आज उन्हें ई -इलेक्ट्रिक स्कूटी देकर उनके जीवन को और आसान बना दिया है। वह लोग दिल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बहुत -बहुत बधाई देते है, और ई -इलेक्ट्रिक स्कूटी के तोहफा देने पर उनका दिल से आभार व्यक्त करते है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

