Athrav – Online News Portal
हरियाणा

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की घोषणा, प्रदेश में अब ऑनलाइन फर्द की पटवारी से सत्यापन की नहीं होगी आवश्यकता

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने घोषणा की है कि अब कंप्यूटर से निकलने वाली फरद को पटवारी से सत्यापित करवाने की जरूरत नहीं होगी। अब सीधे ऑन लाइन फ़रद ही मान्य होगी। बैंक समेत तमाम संस्थाएँ ऑनलाइन फरद को मान्यता देंगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री ने सोमवार को भिवानी जिला के गांव बापोड़ा में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों की इस प्रकार की समस्या को सुनने उपरांत की। यह आदेश पूरे प्रदेश में लागू किए जाएंगे।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने विकास कार्य करवाने के साथ-साथ आम जन को योजनाओं व सरकारी सेवाओं का लाभ सरलता से पहुंचाने पर विशेष फोकस किया है। उन्होंने बताया कि सरकार ने स्वामित्व योजना लागू करते हुए ग्रामीण परिवेश के लोगों को उनकी संपत्ति का मालिकाना हक देने का काम किया है। आज शहरी तर्ज पर गांव में विकास कार्य हो रहे हैं।

बापोड़ा गांव में मुख्यमंत्री ने भगवान परशुराम सेवा सदन में नवनिर्मित भगवान परशुराम की प्रतिमा के सामने माथा टेक कर आशीर्वाद लिया और पुष्प अर्पित कर नमन किया। उन्होंने कहा कि जनसेवा की दिशा में सरकार ऐसी महान विभूतियों द्वारा दिखाए मार्ग पर आगे बढ़ रही है। इस अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जे.पी. दलाल, सांसद धर्मबीर सिंह, विधायक मोहन लाल बड़ोली, मुख्यमंत्री के ओएसडी जवाहर यादव, ठाकुर विक्रम सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

हरियाणा पुलिस ने लॉन्च किया ‘अभेद्य’ मोबाइल ऐप, रंगदारी (Extortion) कॉल्स पर लगेगी लगाम-देश में पहली अनूठी पहल-डीजीपी

Ajit Sinha

प्रदेश में साइबर अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों के सम्मान में पंचकूला में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित

Ajit Sinha

भाजपा सरकार ने 9 सालों में बदली हरियाणा की तस्वीर: ओम प्रकाश धनखड़

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x