Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

युवा कांग्रेस महासचिव नलिन हुड्डा ने छोड़ी पार्टी, अब जेजेपी के साथ

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
सोनीपत/चंडीगढ़:सोनीपत जिले में सियासी गर्मी बढ़ रही है और इसी माहौल में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव नलिन हुड्डा ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर जननायक जनता पार्टी में विश्वास जताया है। नलिन हुड्डा ने सोमवार को गोहाना में एक कार्यक्रम रखा और जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला के नेतृत्व में नई पार्टी ज्वाइन की। इस अवसर पर पार्टी के प्रधान महासचिव डॉ केसी बांगड़ विशेष तौर पर मौजूद रहे।गोहाना की अनाज मंडी में आवाज़ ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे दिग्विजय चौटाला ने नलिन हुड्डा को जेजेपी का पटका पहनाकर उन्हें बधाई दी और विधिवत रूप से उनके पार्टी ज्वाइन करने की घोषणा की।
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि जेजेपी में हर कार्यकर्ता का पूरा सम्मान किया जाता है और कार्यकर्ता पूरी मेहनत के साथ पार्टी का संदेश घर-घर पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि जननायक जनता पार्टी का़े सबसे प्रमुख सिद्धांत हैं, हरियाणा के एक एक व्यक्ति को खुशहाल बनाना और प्रदेश को तरक्की के रास्ते पर लेकर जाना। उन्होंने कहा कि नलिन हुड्डा जैसे युवा विकासवादी और सबको साथ लेकर चलने वाली जेजेपी की विचारधारा से जुड़ रहे हैं, यह साबित करता है कि डॉ अजय सिंह चौटाला की प्रेरणा और दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व में पार्टी लोगों की पहली पसंद बन रही है।वहीं डॉ के सी बांगड़ ने भी नलिन हुड्डा का स्वागत किया और कहा कि जिम्मेदार युवा पार्टी की मजबूत रीढ़ होते हैं। कांग्रेस में युवा महासचिव का पद छोड़कर आए नलिन हुड्डा ने कहा कि वे उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और दिग्विजय चौटाला की विचारधारा से प्रभावित होकर जेजेपी में आए हैं और जी जान से पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे। इस अवसर पर जेजेपी जिला अध्यक्ष पदम सिंह दहिया, भूपेंद्र मलिक, कुलदीप मलिक समेत कई नेता मौजूद रहे। 

Related posts

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़ ने दी नवनिर्वाचित जिला पार्षदों व खंड समिति सदस्यों को बधाई।

Ajit Sinha

अवैध खनन माफिया ने बदल दी नदियों के बहाव की दिशा, सरकार देती रही संरक्षण- हुड्डा

Ajit Sinha

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने सोमवार को तुरंत प्रभाव से 30 डीएसपी के तबादलें किए हैं -लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha
error: Content is protected !!