Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

कोरोना योद्धा डॉक्टर असीम गुप्ता के परिवार को देंगे एक करोड़ की सम्मान राशि- अरविंद केजरीवाल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एलएनजेपी अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर असीम गुप्ता की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना योद्धा डाॅ. असीम गुप्ता की मौत पर उनके परिवार को एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि डाॅ. असीम गुप्ता हम सभी लोगों के लिए प्रेरणा हैं और हम उनकी सेवा को नमन करते हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि डॉ. असीम गुप्ता एलएनजेपी अस्पताल के बहुत वरिष्ठ डॉक्टर थे। वह एनेस्थेलाॅजिस्ट थे। उनकी ड्यूटी आईसीयू में थी। पिछले कुछ महीनों से करोना के मरीजों का इलाज करने की उनकी ड्यूटी चल रही थी। उनके सभी साथी ही बताते हैं कि वह बहुत शिद्दत और मेहनत के साथ मरीजों की सेवा कर रहे थे। 
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोरोना के मरीजों की सेवा करते करते 3 जून को डॉक्टर असीम गुप्ता को कोरोना हो गया था। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया और अंत में वे कोरोना से लड़ते-लड़ते हम सभी को छोड़कर चलेंगे। उनकी पत्नी भी डॉक्टर हैं। आज उनकी पत्नी से लंबी बात हुई। उनकी पत्नी को भी कोरोना हो गया था, लेकिन उनकी पत्नी कोरोना से अब ठीक हो चुकी हैं और अब वह बिल्कुल स्वस्थ हैं। हम सभी प्रार्थना करते हैं कि डॉ. असीम गुप्ता को भगवान अपने चरणों में जगह दे। ऐसे लोगों की वजह से ही आज हम लोग कोरोना से लड़ पा रहे हैं। डॉ. असीम गुप्ता हम सभी लोगों के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा हैं और हम सभी दिल्ली वासी और देशवासी उनकी इस सेवा को नमन करते हैं। दिल्ली सरकार उनके सम्मान में उनके परिवार को 1 करोड़ रुपए की सम्मान राशि देगी। उनके जान की कोई कीमत नहीं है। ऐसे लोग देश की और इंसान की सेवा करते-करते हंसते- हंसते हमें छोड़ कर चले जाते हैं, लेकिन उनके जाने के बाद यह एक छोटी सी राशि है,जो देश की तरफ से, दिल्ली के लोगों की तरफ से उनके परिवार को दी जाएगी।

Related posts

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गृह मंत्री के निजी सचिव का करीबी बनकर करोड़ों के लोन दिलाने के नाम पर 44 लाख ठगे,अरेस्ट  

Ajit Sinha

भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की बैठक में फैसला, विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ के होंगें नए मुख्यमंत्री-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

नई दिल्ली: टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक 3 करोड़, रजत पदक 2 करोड़ व कांस्य पदक जीतने पर 1 करोड़ रुपए दिए जाएंगे

Ajit Sinha
error: Content is protected !!