Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राष्ट्रीय हाइलाइट्स

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में भव्य श्री रामलीला मंचन की तैयारी अंतिम चरण में, राम भक्तों को 9 राज्यों की संस्कृति एवं व्यंजनों के स्वाद ले सकेंगे .


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: लवकुश रामलीला ग्रीन फील्ड,फरीदाबाद के द्वारा रामलीला ग्राउंड, सिनेमा साइट, मॉल रोड, ग्रीन फील्ड कॉलोनी , फरीदाबाद में होने वाली भव्य रामलीला मंचन की तैयारी पूरी कर ली गई। ये भव्य रामलीला की शुरुआत दिनांक 11 अक्टूबर 2026 की शाम लगभग साढ़े 7 बजे से होगी। ये 11 दिवसीय भव्य रामलीला मंचन होगी। ये भव्य रामलीला मंचन दिल्ली के आसपास के जिलों में होने वाले रामलीला से सबसे अलग, भव्य और शानदार रामलीला मंचन साबित होगी। ये दावा उपरोक्त संस्था के संरक्षक व पार्षद वीरेंद्र भड़ाना उर्फ़ बिंदे ने किया है।

पार्षद वीरेंद्र भड़ाना ने आज शुक्रवार को “अथर्व न्यूज़” से बातचीत करते हुए कहा कि श्री रामलीला मंचन के पहले दिन का कार्यक्रम रविवार , 11 अक्टूबर -2026 को सांय साढ़े 7 बजे गणेश वंदना,शंकर पार्वती संवाद , नारद मोह, रावण वेदवती संवाद व आरती होगी। दूसरे दिन, सोमवार 12 अक्टूबर 2026 को गणेश वंदना, राम जन्म, ताड़का व सुबाहु वध, मारीच को तीर मारना, आरती, तीसरे दिन मंगलवार को गणेश वंदना, अहिल्या उद्धार, गौरी पूजन , सीता स्वयंवर, लक्ष्मण -परशुराम संवाद, आरती, चौथे दिन बुधवार को गणेश वंदना, राज तिलक घोषणा, राम बारात मंधरा -कैकेयी संवाद,दशरथ -कैकेयी, राम वनवास, आरती , पांचवें दिन गुरुवार को गणेश वंदना, राम केवट संवाद दशरथ भ्रम , भरत कैकेयी संवाद, चित्रकृत में भरत मिलाप, छठवें दिन शुक्रवार को गणेश वंदना अगस्त्य मुनि भेंट, पंचवटी निर्माण,शूपणखा प्रसंग,खर दूपन वध, सीता हरण, राम जटायु भेट, आरती, सातवें दिन शनिवार को गणेश वंदना,राम सुघरीब मिलन,बाली वध,अशोक वाटिका,रावण -हनुमान संवाद, लंका दहन,आरती, आठवें दिन रविवार को गणेश वंदना, हनुमान वापसी, सेतु निर्माण,विभीषण शरणागति, अंगद -रावण संवाद,लक्ष्मण शक्ति,हनुमान द्वारा संजीवनी लाना,आरती, नौवें दिन सोमवार को गणेश वंदना, कुंभकरण वध ,मेघनाथ वध, अहिरावण -भही रावण वध, आरती, दसवें दिन मंगलवार को राम-रावण युद्ध, रावण वध,ग्यारवें दिन बुधवार को राम जी का अभिषेक,गुरु जी का सत्संग का कार्यक्रम है। उनका कहना है कि भव्य श्री रामलीला मंचन में शामिल होने आए राम भक्तों के लिए “एक राज्य एक संस्कृति” के तहत 9 राज्यों की संस्कृति एवं उनके व्यंजनों की विशेष व्यवस्था की गई है, जिसमें केरल, हिमाचल, बिहार, उत्तराखंड, बंगाल, हरियाणा गुजरात, पंजाब और राजस्थान प्रदेश शामिल हैं। सवाल के जवाब उनका कहना है कि श्री रामलीला मंचन में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, इसके अलावा जिले के सभी एमएलए व पार्षद, जिला प्रशासन के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र के माध्यम से आमंत्रित किया गया है। उनका दावा है कि दिल्ली एनसीआर में सबसे बड़ा श्री रामलीला साबित होगा।

Related posts

फरीदाबाद: नवरात्रों में शुरू हुई मंदिरों में रौनक, महारानी वैष्णोदेवी मंदिर में पहले दिन हुई मां शैलपुत्री की भव्य पूजा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सिविल डिफेंस कर्मी राबिया की चाकू से गला काट कर हत्या करने के आरोपित पति निजामुद्दीन अरेस्ट।

Ajit Sinha

हरियाणा के हर जिला में होगा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का प्रवास कार्यक्रम : मोहन लाल बड़ौली

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x