Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

गुरुग्राम और फरीदाबाद जिले के लिए सिस्टम आधुनिकीकरण और स्मार्ट वितरण के लिए 3,638.21 करोड़ रूपए के कार्यों की भी मिली मंजूरी- विज


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चण्डीगढ: हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि केन्द्र सरकार ने रिवैम्पड डिस्ट्रीब्यूशन सैक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के अंतर्गत हरियाणा राज्य को बिजली की विभिन्न परियोजनाओं हेतू 6797 करोड रूपए की स्वीकृति प्रदान की है। इसमें से गुरुग्राम और फरीदाबाद जिले के लिए सिस्टम आधुनिकीकरण और स्मार्ट वितरण के लिए 3,638.21 करोड़ रूपए के कार्यों को भी मंजूरी दी गई है।

उल्लेखनीय है कि रिवैम्पड डिस्ट्रीब्यूशन सैक्टर स्कीम अर्थात पुनर्विकसित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) भारत सरकार की एक पहल है जिसका उद्देश्य बिजली वितरण क्षेत्र की वित्तीय क्षमता और परिचालन दक्षता को बढ़ाना है। विज ने बताया कि इसमें स्मार्ट मीटरिंग कार्यों के लिए निविदाएं आमंत्रित करना और प्रीपेड स्मार्ट मीटर की स्थापना शुरू करना इत्यादि कार्य शामिल है। उन्होंने बताया कि वितरण उपयोगिताओं की वित्तीय व्यवहार्यता पूरे बिजली क्षेत्र मूल्य श्रृंखला के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Related posts

फरीदाबाद :पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने क्राइम ब्रांच के दो इंस्पेक्टरों व 17 पुलिसकर्मियों को बदले,पुलिस कर्मियों को लाइन में भेजा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सरकारी बोरिंग से पाली गांव के सरपंच ने गांव नेकपुर वाले जमीन पर अवैध कनेक्शन जोड़ने की कोशिश,गोलियां चली।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड के वी. के. वर्मा ने कहा, मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी मेरी आवाज सुनों, मेरे मकान से एनसीजेड हटाओं

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x