Athrav – Online News Portal
हरियाणा

कार्यकर्ता संपर्क बनाएं और जन-जन को पार्टी से जोड़ें-मुख्यमंत्री मनोहर लाल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को सेक्टर- 23 अम्बाला शहर के नजदीक भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित जिला कार्यालय अम्ब-कमल का रिबन काट कर शुभारंभ किया। इस मौके पर उनके साथ प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़,संगठन मंत्री रविन्द्र राजु, जिला प्रभारी एवं विधायक यमुनानगर घनश्याम दास अरोड़ा ,विधायक असीम गोयल, सांसद रतनलाल कटारिया, जिला प्रधान राजेश बतौर विशेष तौर पर उपस्थित रहे। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बडी लोकतांत्रिक पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र सत्ता सुख भोगना नहीं है बल्कि सेवा करना है और इसी मूल मंत्र के साथ सभी कार्यकर्ता कार्य करते हुए जन-जन को जोड़े। इस नवनिर्मित कार्यालय के माध्यम से सम्पर्क अभियान के तहत जो जिम्मेवारी आपको मिली है उसके तहत मोहल्लों में बूथों तथा घर-घर जाकर लोगों का हालचाल पूछें तथा केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

हम सबको मिलकर टीम भावना के साथ समाज को जोड़ना है, जितना समाज जुड़ेगा उतना संगठन मजबूत होगा। उन्होने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने वाले प्रदेश के लगभग एक करोड से अधिक लोग हैं। ऐसे लोगों से कार्यकर्ता सम्पर्क करें। उन्होंने कहा कि 1951 में जनसंघ की शुरुआत हुई थी, बहुत कठिनाइयों से पार्टी को खडा करने का काम किया गया है। उस समय भुने हुए चने व गुड़ खाकर कार्यकर्ता पार्टी संगठन का काम करते थे। उन्होने कहा कि रोहतक में सबसे पहले वर्ष 1993 में पार्टी का प्रदेश कार्यालय बनाया गया था। पार्टी का सिस्टम चलाने के लिए कार्यालय अहम भूमिका निभाते हैं। इसी कडी में वर्ष 1997 में पंचकूला में दूसरा कार्यालय बनाया गया । आज हर जिले में भाजपा पार्टी अपने कार्यालय बना रही है, 12 का उद्घाटन हो चुका है और आज 13वें कार्यालय का उद्घाटन किया गया है।

करनाल और यमुनानगर में बने भाजपा कार्यालयों का जल्द ही उद्घाटन होगा और हरियाणा में 6 भाजपा कार्यालयों का निर्माण चल रहा है। सिरसा में अभी प्लाट खरीदा गया है। जिस पर पार्टी का कार्यालय बनाया जायेगा। पार्टी धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है, पार्टी हम सबकी है। पंडित दीन दयाल उपाध्याय की विचारधारा के अनुरूप सुखी समाज की कल्पना तभी हो सकती है जब अंतिम छोर में खडे योग्य व्यक्ति को आगे बढ़ाने का काम होगा। जब सब आगे बढ़ेंगे तो सब में समाज सेवा का भाव आएगा।  मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा मेरा पूरा परिवार है, शास्त्रों व संस्कृति में लिखा गया है कि वसुधैव  कुटुंबकम यानी सारा विश्व एक परिवार है। परिवार के नाते हमें आगे बढते हुए हमें समर्पण भाव से कार्य करना है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पांच क तय है। जिसमें कार्यकर्ता, कार्यक्रम, कार्यालय, कार्य पद्धति और कोष है। इसी रूप में पार्टी आगे बढ़ती है। उन्होने कहा कि पार्टी का चुनाव चिन्ह क कमल भी है। कमल का फूल नया संदेश देता है। उन्होंने कहा कि भाजपा का चुनाव चिन्ह व नाम बहुत ही सोच समझकर व विचारों से रखा गया है। कमल किचड़ में खिलता है और जब कमल खिलता है तो एक नया संदेश देता है, तो हमारे साथ नैतिक बातें जुड़ जाती है। कमल पवित्र होता है। कमल का बीज और जड़ पानी को साफ भी करता है और कमल की जडें फैलती है, उसी प्रकार जहां हम नहीं पहुंचे है वहां हमें पहुंचना है। भाजपा देश की चिंता करती है यह बात लोगों को समझाएं। इस मौके पर मंडलायुक्त रेणू एस फुलिया, उपायुक्त डा0 प्रियंका सोनी अन्य पदाधिकारीगण व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

हरियाणा पुलिस ने फतेहाबाद में 23000 नशीली प्रतिबंधित गोलियों सहित एक को किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

पलवल: आईटीआई छात्र की चाकू मारकर हत्या करने वाला बाल आरोपित को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा सरकार ने सोमवार देर शाम को दो आईएएस एवं 39 एचसीएस अधिकारियों के तबादले किए है -लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x