Athrav – Online News Portal
खेल फरीदाबाद

फरीदाबाद: सांसद खेल महोत्सव-2 का समापन समारोह 12 मार्च को सायं 5 बजे खेल परिसर सेक्टर-12 में


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: उपायुक्त विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में रविवार शाम को सांसद खेल महोत्सव-2 का समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा।  बता दें कि 10 मार्च से 12 मार्च तक आयोजित हो रहे दूसरे सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ 10 मार्च शुक्रवार को सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर से किया गया था। वहीं पर रविवार सायं 5:00 समापन  किया जाएगा।फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में  10 मार्च से 12 मार्च तक हो रहे दूसरे सांसद खेल महोत्सव समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर शिरकत कर रहे हैं। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में हरियाणा परिवहन, खनन एवं कौशल विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, बड़खल की विधायक सीमा त्रिखा, 

फरीदाबाद के विधायक नरेन्द्र गुप्ता, तिगाव के विधायक राजेश नागर, पृथला के विधायक नयन पाल रावत, होडल के विधायक जगदीश नायर, पलवल के विधायक दीपक मंगला, हथीन के विधायक प्रवीण डागर शिरकत करेंगे।इस खेल महोत्सव  पिछले साल की अपेक्षा दोगुने खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। वहीं इस बार खेलों की संख्या 13 कर दी गई है और इनमें प्रतियोगिताएं भी बढ़ा दी गई हैं। इस बार छह हजार से ज्यादा खिलाड़ियों ने सांसद खेल महोत्सव में भाग लिया। सांसद खेल महोत्सव में एथलेटिक्स में 10 इवेंट है। इनमें 100 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, 1500 मीटर, 5000 मीटर, लोंग जंग, ट्रिपल जंप, हाई जंप, रिले रेस (4 गुणा 100 व 4 गुणा 400 मीटर) शामिल हैं। वहीं थ्रो में शॉट पुट व जैवलिन थ्रो की प्रतियोगिता रहेगी। इसके अलावा फुटबाल, बास्केटबाल, वॉलीबॉल, हॉकी, खो-खो, कबड्डी नेशनल, कबड्डी सर्कल, बैडमिंटन, रस्साकस्सी, पैरा बैडमिंटन, बॉक्सिंग, कुश्ती, टेबल टेनिस खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।

Related posts

पूरे देश से शिव भक्त हरिद्वार और गोमुख से गंगाजल लाकर शनिवार शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाएंगे-विपुल गोयल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने करवाया दो महीने से चल रहा रिवाजपुर आंदोलन समाप्त

Ajit Sinha

जनहित सेवा संस्था फरीदाबाद ने सदर थाने में पौधरोपण किया एसएचओ नवीन पाराशर ने कहा कि वृक्ष ही जीवन है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x