Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने आज 10 जुआरियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया हैं, दांव पर लगे 3 लाख बरामद।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच,सेंट्रल की टीम ने आज सेक्टर -11 इलाके में जुआ खेलते हुए 10 जुआरियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार किए गए जुआरियों के खिलाफ सम्बंधित थाना में जुआ अधिनियम के मुकदमा दर्ज किया गया हैं। पुलिस ने छापेमारी की कार्रवाई के दौरान दांव पर लगे 300770 रूपए और ताश के 52 पत्ते बरामद किए हैं।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार गिरफ्तार किए गए जुआरियों के नाम साजिद, मुकेश, दीपक, जितेंद्र, तरुण, मनोज,तुलसीराम, संजय, हरजीत तथा सोनू है। आरोपित संजय, पलवल निवासी है तथा अन्य सभी आरोपित फरीदाबाद के ही रहने वाले हैं। क्राइम ब्रांच की टीम सेक्टर- 11 एरिया में गश्त कर रही थी कि गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपित अपने साथियों के साथ मिलकर जुआ खेलता है। यदि कमरे की चेकिंग की जाए तो आरोपितों को मौके से काबू किया जा सकता है, की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम बताए गए स्थान पर पहुंची और वहां पर दांव लगाकर ताश खेल रहे आरोपितों को मौके से काबू कर लिया। आरोपितों के विरुद्ध सेक्टर- 8 थाने में जुआ अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि इनका एक अन्य साथी है जिसने इन्हें जुआ खेलने के लिए मकान उपलब्ध करवाया था जो फरार चल रहा है जिसकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।

Related posts

फरीदाबाद : प्रदेश की बेटियां देश -दुनिया में परचम लहरा रहीं हैं, उनकी सुरक्षा और सम्मान की जिम्मेदारी सरकार की।

Ajit Sinha

दिल्ली, सीपी राकेश अस्थाना ने आज पुलिस हेड कवाटर परिसर में ज्ञान केंद्र का किया उद्घाटन।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : डा. अशोक तंवर की साइकिल रैली में पूर्व मंत्री ए सी चौधरी व पडोसी वकील के कटे जेब, दो मोबाइल फोन, 35000 ले उड़े जेबकतरे।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x