Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

जमीन की तक्सीम, इंतकाल व कब्जा दिलवाने के बदले 25 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरदावर रंगे हाथ गिरफ्तार : एसीबी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
रोहतक/सोनीपत: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजेश गिरदावर (52), हलका तहसील राई, पुत्र राम सिंह, निवासी मलिक कॉलोनी, सोनीपत को 25,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक में एफआईआर नंबर- 27 ,दिनांक 08.09.2026, धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ब्यूरो को दी गई शिकायत में शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके चाचा की जमीन के संबंध में नायब तहसीलदार की अदालत से आदेश जारी हो चुके थे। जमीन की तकसीम सनद, इंतकाल तथा भूमि का कब्जा दिलवाने की कार्रवाई के संबंध में वह आरोपी राजेश गिरदावर से मिला। आरोप है कि गिरदावर ने उक्त कार्यों को करवाने में मदद करने की एवज में शिकायतकर्ता से 25,000 रुपये की अवैध रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, जिसके बाद उसने मामले की शिकायत राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को दी।शिकायत की पुष्टि के बाद ब्यूरो द्वारा नियमानुसार ट्रैप की कार्रवाई की गई। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, यूनिट सोनीपत की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को 25,000 रुपये की रिश्वत राशि सहित रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

Related posts

अब तक धान व अन्य फसलों के भुगतान स्वरूप 1000 करोड़ रुपये सरकार की ओर से जारी किए जा चुके हैं-सीएम

Ajit Sinha

बीजेपी ने हरियाणा सहित तीन प्रदेशों में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रभारी व सह-चुनाव प्रभारी की नियुक्ति की हैं।

Ajit Sinha

दो सीरियल लूट की वारदातों से ग्रेटर नोएडा में मचा हड़कंप, पेट्रोल पम्पो को निशाना बना बदमाशों ने लूटे दस लाख, एसएचओ सस्पेंड   

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x