Athrav – Online News Portal
गाज़ियाबाद जरा हटके

नवजात बेटी के साथ ड्यूटी कर रही महिला आईएएस, 22 दिन पहले हुई डिलीवरी

गाजियाबाद में एक महिला अधिकारी की सरकारी दफ्तर में दुधमुंहे बच्चे के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. लोग इस आईएएस अधिकारी की खूब तारीफ कर रहे हैं.गाजियाबाद के मोदीनगर की एसडीएम आईएएस सौम्या पांडेय ने करीब 22 दिन पूर्व एक बच्ची को जन्म दिया है. उन्होंने ज्यादा आराम नहीं किया और अब फिर से ड्यूटी जॉइन कर ली है. दफ्तर में अपने कामकाज के साथ-साथ वे मां होने का फर्ज भी वो बखूबी निभा रही हैं. काम के प्रति उनकी निष्ठा को देखकर लोग भी उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं.

एक आईएएस अधिकारी होने के कारण उनपर कई प्रशसानिक भार हैं.कोरोना काल में उनकी जिम्मेदारियां और बढ़ गई हैं. इधर कोरोना काल में नवजात के पालन पोषण की चिंता अलग.सौम्या पांडेय इन दोनों परिस्थितियों के बीच सामंजस्य बैठा रही हैं.वे नन्हीं बच्ची को लेकर अपने कार्यालय आ रही हैं और अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं. सौम्या कहती हैं कि कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए वह अपने साथ-साथ बच्ची का भी विशेष ध्यान रखती हैं और सभी फाइलों को भी वह बार-बार सैनिटाइज करती हैं.

Related posts

खुदाई दौरान निकली चार फीट ऊंची और छह सौ किलोग्राम वजनी जैन तीर्थकार पार्श्वनाथ की मूर्ति

Ajit Sinha

दिल्ली में बैलगाड़ी से पानी से बचने के लिए अंडरपास पार कर रहे थे लोग, फिर ऐसा क्या हुआ जो पानी में गिरते चले गए लोग – देखें लाइव वीडियो

Ajit Sinha

घर की छप्‍पर में फंसा था कोबरा, शख्स ने पतली छड़ी से निकाला बाहर और फिर. देखें वीडियो

Ajit Sinha
error: Content is protected !!