Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद में आज 80 नए कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ अब यह आंकड़ा 960 तक पहुंचा, कल के मुकाबले 9 केस कम हैं। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: जिले में कोरोना संक्रमित लगातार बढ़ना एक चिंता का बिषय हैं, इससे तो आमजनों को स्वंय ही सचेत रहने की जरुरत हैं, आपकी जरा सी लापरवाही आपको और आपके परिजनों को बड़ी मुश्किलों  में डाल सकती हैं। आज जिला प्रशासन ने जो कोरोना संक्रमित के आकड़ें पेश किए उसकी संख्या कुल 940 हैं। इसमें कुल 80 नए मरीज हैं जोकि कल सोमवार के मुकाबले आज 9 मरीज कम हैं।  मरने वालों की संख्या भी बढ़ कर 14 हो गई हैं। आप भी सुरक्षित रहे और अपनों को भी सुरक्षित रखे।   

उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डा. रामभगत ने बताया कि जिला में अब तक 15186 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 5520 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 9552लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 14146 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 15508 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 13533 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 1035 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 940 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 365 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा 254 पॉजिटिव मरीजों को घर पर आइसोलेट किया गया है। इसी प्रकार ठीक होने के बाद 307 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक 14 मरीजों की मौत हो चुकी है जिसमें कोरोना के साथ-साथ अन्य विभिन्न बीमारियां भी कारण रही।

Related posts

ओल्ड में तोड़फोड़ के दौरान धक्का मुक्की और घबराए लोगों ने ऊपर से सामानों को फेंकते हुए का देखिए लाइव वीडियो

Ajit Sinha

फरीदाबाद:जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने आज एन.आई.टी- 86 विधानसभा से 4 मंडल अध्यक्ष बनाए गए-जाने कौन कौन हैं।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन में 20 प्रोबेशनर सब इंस्पेक्टर बेसिक ट्रेनिंग पूरी करने के बाद जनसेवा को समर्पित

Ajit Sinha
error: Content is protected !!