Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने आज नहरपार इलाके के दो गांवों के चार अवैध कालोनियों की भारी तोड़फोड़ 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्स्मेंट एंव विजिलेंस की टीम ने आज नहरपार के गांव भूपानी और कांवड़ा में भारी तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया हैं। इस कार्रवाई को भारी पुलिस बल के साए में अंजाम दिया गया हैं। आज के इस कार्रवाई में 3 रिहायशी अवैध निर्माण, एक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस व 40 डीपीसी तोड़ी गई हैं। 
डीटीपी नरेश कुमार ने आज जानकारी देते हुए बताया कि लॉकडाउन के दौरान सूचना मिल रही थी कि कालोनाइजरों के द्वारा गांव भूपानी और कांवड़ा में लगभग 8 एकड़ जमीनों पर अवैध रूप से चार कालोनियों को विकसित किए जा रहे हैं। जिसमें इस वक़्त तीन रिहायशी निर्माण अवैध रूप से बनाए जा रहे हैं और उसमें 40 डीपीसी और एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय बने हुए हैं। इस के बाद उन्होनें मिली शिकायत के बारे में अपने कनिष्ठ अभियंता प्रदीप राणा से पता करवाया तो वह शिकायत बिल्कुल सही निकली और कार्रवाई के लिए आज का समय तय किया गया था। आज इन सभी अवैध निर्माणों को एक अर्थमूभर मशीन की सहायता से तोड़ दिया गया हैं। उनका कहना हैं कि इस तोड़फोड़ के दौरान वह स्वंय डयूटी मजिस्टेट के रूप में स्वंय मौजूद थे जबकि तोड़फोड़ की देख रेख कनिष्ठ अभियंता प्रदीप राणा कर रहे थे। 

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने आज 22 पुलिस इंस्पेक्टरों के तबादले किए है -लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

ग्रीन फील्ड में बिल्डरों के हौसले बुलंद, खुलमखुला ठेंगा दिखा रहे 4 मंजिल के नए संशोधित कानूनी नियमों को,लूटने को मजबूर है लोग।

Ajit Sinha

फाटिदाबाद: नगर निगम ने आज बकायाजात की 10 इकाईयों को सील किया गया।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!