Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन में 20 प्रोबेशनर सब इंस्पेक्टर बेसिक ट्रेनिंग पूरी करने के बाद जनसेवा को समर्पित

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस अकादमी (एचपीए), मधुबन में आज प्रोबेशनर सब इंस्पेक्टर बैच संख्या 18 की पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। अकादमी में 13 माह का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद हरियाणा पुलिस के 20 प्रोबेशनर सब इंस्पेक्टर जनसेवा को समर्पित हुए। पासिंग आउट परेड समारोह में निदेशक, हरियाणा पुलिस अकादमी डॉ. सी. एस. राव मुख्य अतिथि थे। इस मौके पर डीआईजी डॉ. अरुण सिंह भी मौजूद रहे।

डॉ. राव ने नए अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए कानून की रक्षा और विभाग की गरिमा को बनाए रखना प्रत्येक पुलिस अधिकारी का मुख्य कर्तव्य है। समय बीतने के साथ पुलिस के सामने कई नई चुनौतियाँ आती हैं। उन चुनौतियों का सामना करने के लिए खुद को हमेशा तैयार कर अपने ज्ञान और कौशल को अपडेट करते रहें। उन्होंने कहा कि इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपके कार्य से समाज के अंतिम व्यक्ति को लाभ मिले। इस अवसर पर उन्होंने सर्वश्रेष्ठ प्रोबेशनर को सम्मानित भी किया। इस बैच में प्रोबेशनर सब-इंस्पेक्टर गुरुग्राम पुलिस के राकेश, फरीदाबाद पुलिस के धर्मपाल और नारनौल पुलिस के दीपक ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। 20 पुलिस उप-निरीक्षकों में से दो स्नातकोत्तर, एक व्यवसायिक स्नातकोत्तर, 11 स्नातक और छह व्यवसायिक स्नातक डिग्री धारक हैं।

Related posts

यूआईसी के चेयरमेन भारत भूषण का गेट न. 22 की सड़क बनाने पर गुरुद्वारा श्री सिंह सभा प्रबधक कमेटी,ग्रीन फील्ड ने किया धन्यवाद।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सिटी बस चलाने के लिए ग्रेटर फ़रीदाबाद व नहरपार क्षेत्रों में रूट व स्टाप का इतिहास में पहली बार सर्वे किया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :जीएसटी पोर्टल में कमियों को लेकर प्रधानमंत्री से सुधार की प्रार्थना

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x