Athrav – Online News Portal
नोएडा

स्कूल में खेलते- खेलते अचानक आठवीं कक्षा के छात्र को आया हार्ट अटैक, हुई मौत


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा : ग्रेटर नोएडा के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाला आठवीं के छात्र खेलते समय अचानक गश खाकर गिर पड़ा और काफी देर तक बेहोश रहा जिसके टीचर उसे एक निजी अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार डॉक्टर ने मौत की वजह कार्डियक अटैक बताया है। पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जलपुरा गांव में बना हुआ यह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जिसमें 15 साल का छात्र रोहित आठवीं कक्षा में पढ़ता था। इसी स्कूल में उसके साथ आठवीं कक्षा में ही उसका भाई और सातवीं कक्षा में बहन भी पढ़ती है। नोएडा सेंट्रल के डीसीपी राम बदन सिंह ने बताया कि सोमवार को खेलते समय वह गश खाकर बेहोश हो गया था उसके बाद टीचरों ने उसके हाथ पैर दबाए और पानी पिलाया लेकिन काफी समय तक उसे होश नहीं आया। तब उसके परिजनों को सूचित कर टीचर छात्र को एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने मौत की वजह कार्डियक अटैक बताया है। स्कूल की प्रधानाचार्य नूतन सक्सेना ने बताया कि, स्कूल की छुट्टी के बाद गेट से कुछ दूरी पर की छात्र रोहित गश खाकर अचानक गिर गया था, तुरंत उसके पिता भालू सिंह को सूचना देते हुए भी उसे ही ओआरएस का घोल भी खिलाया गया।उसकी मां शारदा और अन्य परिजन भी पहुंच गए थे, जबकि उसके पिता चंडीगढ़ गए हुए थे। उसके बाद छात्र को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची ईकोटेक थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related posts

होंडा सिटी कार में लिफ्ट देकर इंजीनियर से लूट करने वाले गैंग का खुलासा, चार बदमाश गिरफ्तार  

Ajit Sinha

6 साल मासूम बच्ची से भीख मांगवाने के लिए महिला किया अपहरण, आरोपित  महिला गिरफ्तार

Ajit Sinha

पुलिस कस्टडी से फरार राजीव उर्फ राका पुलिस मुठभेड़ के बाद अरेस्ट, एक पुलिस इंस्पेक्टर सहित 6 पुलिस कर्मी सस्पेंड।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x