Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

दर्जन से अधिक बदमाशों ने चाकू- तमंचे के बल पर परिवार को बंधक बना लिया लूटे लाखों के कैश, जेवरात.

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के थाना 142 में स्थित मोहियापुर गांव में आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने  रात एक बजे एक घर धावा बोल कर चाकू तमंचे के बल पर परिवार को बंधक बना लिया और घर में रखें 3 लाख रुपए, जेवरात लूट कर ले गए।  बदमाश चार पहिया वाहन से आए थे और घटना को अंजाम देने के बाद मंगरौली छपरौली गांव की तरफ भाग गए। सूचना मिलते ही थाना 142 प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वारदात के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं,आरोपितों  की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।  

यह घर उमेश लोहिया का है जो कि मोहियापुर गांव में अलग खेतों के तरफ बना हुआ है.  उमेश लोहिया का कहना है कि रात के लगभग 1 बजे 8 से 10 बदमाश घर में एकदम घुस आए और उन्हें जगाकर तमंचे और चाकू के बल पर उन्हें और उनके परिवार को बंधक बना लिया और फिर परिवार की महिलाओं को धमकाकर घर में रखे हुए 3 लाख कैश,  कान की बाली,कुंडल, जेवर आदि घर से लूट कर फरार हो गए। उन्होंने इसकी सूचना डायल 112 पर पुलिस की टीम को दी गई, ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए घटना स्थल पर अधिकारी भी पहुंच गए और उमेश लोहिया की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई। अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया और फॉरेंसिक टीम,  डॉग स्क्वायड टीम को मौके पर बुलाकर महत्वपूर्ण साक्ष्य इकट्ठा किए गए. घटना की जांच के लिए सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की जांच के लिए टीम का गठन किया गया है।  पुलिस का कहना है कि उसे कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं शीघ्र ही घटना का अनावरण किया जाएगा।  

Related posts

सिपाही को गोली मारकर घायल करने वाले 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Ajit Sinha

ऑटो से फ्लैट और घरों की रेकी कर चोरी करने वाले गिरोह के साथ पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश घायल, एक गिरफ्तार

Ajit Sinha

महिला द्वारा वर्ल्ड मार्क मॉल की 5वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने के मामले में आरोपित सीए पति अमित सिंघल को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x