Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली मनोरंजन

जब सलमान खान ने कैटरीना कैफ को शादी के लिए किया था प्रपोज,एक्ट्रेस ने यूं दिया रिएक्शन: देखें वीडियो

नई दिल्‍ली: बॉलीवुड के ‘दबंग’ यानी सलमान खान और कैटरीना कैफ कई फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं, जिसमें ‘मैंने प्यार क्यों किया’, ‘युवराज ‘ , ‘टाइगर जिंदा है’, ‘एक था टाइगर’ और ‘भारत’ जैसी फिल्में शामिल हैं. दोनों की केमिस्ट्री भी लोगों को काफी पसंद है. इससे इतर हाल ही में सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह कैटरीना कैफ को शादी के लिए प्रपोज करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में सलमान खान जैसे ही कैटरीना कैफ को शादी के प्रपोज करते हैं, उनका एक्सप्रेशन देखने लायक होता है.

सलमान खान अपने इस वायरल वीडियो में कैटरीना कैफ से कहते हैं, “मेरी शादी की उम्र हो चुकी है, आप मुझे अच्छी लगती हैं, शादी का इरादा है.” सलमान खान की ये बातें सुनकर कैटरीना कैफ हंसने लगती हैं. दोनों कलाकारों का यह वीडियो थोड़ा पुराना है, जिसे सलमान खान के फैनक्लब ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है. वीडियो में एक्टर मजाक में कैटरीना कैफ को प्रपोज करते दिख रहे हैं. सलमान और कैटरीना के इस पुराने वीडियो को भी 82 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इसके साथ ही फैंस इसपर खूब कमेंट भी कर रहे हैं.


बता दें कि सलमान खान जल्द ही फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड हीरो’ में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस दिशा पटानी और रणदीप हुड्डा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. यूं तो फिल्म ईद पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण फिल्म की रिलीज डेट टल गई है. इसके साथ ही खबर आ रही है कि राधे फिल्म दिवाली पर रिलीज हो सकती है. वहीं, कैटरीना कैफ की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म सूर्यवंशी में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में वह अक्षय कुमार के साथ मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी.

Related posts

डेल्ही मेट्रो ने 25 वाँ स्थापना दिवस मनाया

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस के निहाल पुर थाना पुलिस ने मोबाइल झपट कर भागने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश किया हैं, 7 अरेस्ट

Ajit Sinha

आप दोनों ने विश्व स्तर पर अपने शानदार प्रदर्शन से पूरे देश को गौरवांवित किया है- अरविंद केजरीवाल

Ajit Sinha
error: Content is protected !!