Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली वीडियो

चीते और छोटे ‘न्याला’ के बीच जो हुआ आपको भी कर देगा हैरान, देखें वीडियो…

नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के क्रूगर नेशनल पार्क में सफारी गाइड द्वारा एक वीडियो शूट किया गया है जो कि सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. इस वीडियो में एक छोटा न्याला (दक्षिण अफ्रीका में पाई जाने वाली प्रजाति) चीते से बचने के लिए चीते को बार-बार सिर मार रहा है. बता दें कि ये वीडियो एंड्री फोरी (Andre Fourie) नाम के व्यक्ति ने शूट किया है.


फोरी ने ‘लेटेस्ट साइ़टिंग्स’ को बताया, “छोटा न्याला वहां से बस भाग जाना चाहता था, हालांकि वह इतना तेज नहीं था कि चीते की गिरफ्त से बच पाए. कुछ देर तक चीता छोटे न्याले के पीछे घूमता रहा जैसे चीते के लिए ये मनोरंजन हो.” वीडियो में देखा जा सकता है कि जल्द नन्हें से जानवर को एहसास हो जाता है कि वो चीते से बच नहीं पाएगा और वह अपने सिर से चीते को मारने की पूरी कोशिश करता है, जिसका कोई फायदा नहीं होता. फोरी ने बताया कि छोटे जीव के हाव-भाव आक्रामक न लगने के शुरू में चीते ने कोई नुकसान नहीं पहुंचाया और थोड़ी देर दोनों साथ भी बैठे रहे. दोनों के बीच ये सब एक घंटे 40 मिनट से ऊपर चला. आखिर में चीता जीत गया.

Related posts

सोनिया गांधी बोलीं- वक्फ संशोधन विधेयक समाज को हमेशा बांटकर रखने की भाजपा की सोची-समझी रणनीति का हिस्सा

Ajit Sinha

मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी पहनी 40 लाख रूपए की सबसे महंगी साड़ी, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल -देखें।

Ajit Sinha

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के छोटे भाई मौलाना अम्मार ने पाकिस्तान में बालाकोट एयर स्ट्राइक की पुष्टि की है.तबाही का रोया रोना

Ajit Sinha
error: Content is protected !!